विज्ञापन

Mulank 1: इन्वेस्टमेंट के लिए दिन रहेगा अच्छा, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 1: आज के दिन आपको धीमी-धीमी प्रगति होगी. आपकी वित्तीय स्थिति अन्य दिनों की मुकाबले बेहतर रहने वाली है. अचानक घरेलू कोई बड़ी डिमांड आपका खर्चा बड़ा सकती है. पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल...

Mulank 1: इन्वेस्टमेंट के लिए दिन रहेगा अच्छा, जल्दबाजी में न लें कोई फैसला, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल
मूलांक 1 का राशिफल

Numerology Number 1 Prediction: किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपका दिल और दिमाग संतुलित तरीके से धैर्य के साथ आपको कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. आज आपको थोड़ा डिप्लोमेटिक रहना होगा. गुस्सा, ईगो और एटीट्यूड से आपके कार्यों में अड़चन आ सकती है. आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज का इस्तेमाल करें इससे आपको सही परिणाम प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए आज शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज के दिन आपको धीमी-धीमी प्रगति होगी. आज आपको अपने पुराने कामों को खत्म करना होगा, साथ ही ऑफिस में लोगों के साथ आपका व्यवहार सुधार कर आपको समझदारी दिखानी होगी. पार्टनरशिप में कोई व्यापार चल रहा है उसमें धैर्य और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ना होगा. आज आपका ध्यान क्लाइंट्स के साथ संबंधों को बनाने के ऊपर होना चाहिए. जल्दबाजी में कोई फैसला न करें और अंदरूनी राजनीति से दूर रहे. आपका सारा फोकस आज क्लाइंट्स के ऊपर होना चाहिए.

फाइनेंस

आज आपकी वित्तीय स्थिति अन्य दिनों की मुकाबले बेहतर रहने वाली है. अचानक घरेलू कोई बड़ी डिमांड आपका खर्चा बड़ा सकती है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन आपके लिए सकारात्मक है. किसी के साथ उधार लेने का व्यवहार आपके लिए घातक सिद्ध होगा. आज आपका ध्यान प्राप्त लाभ से अधिक से अधिक बचत पर होना चाहिए. इन्वेस्टमेंट के दौरान पूरा फोकस रखें और पूरी जांच के बाद ही इन्वेस्टमेंट करें.

लव लाइफ

आज आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा, भावुक और इंट्रोवर्ट रह सकता है. आपको अपने पार्टनर के लिए पूरा समय देकर उसकी बातों को सुनना चाहिए. अपनी बातों को स्पष्ट शब्दों में कहकर कम्युनिकेशन गैप खत्म करना होगा. ओवरथिंकिंग, इगो, एटीट्यूड यह सब आपके रिश्ते को खत्म कर देंगे इसलिए इनसे बचना होगा. अपने रिश्ते को बचाने के लिए आपको अपना व्यवहार लचीला रखना होगा. आपके कॉन्फिडेंस लेवल में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com