Numerology Number 1 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज के दिन आपको अपने आप का असेसमेंट करना होगा. आज आपको एकांत में बैठकर अपने आप के बारे में सोचना और समझना होगा. भविष्य से संबंधित योजनाओं का चिंतन करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
करियर
आज आपका मन काम करने में नहीं लगेगा. कार्यक्षेत्र में अनिश्चितता और बार-बार रुकावट और देरी आपको तनाव दे सकती है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में अच्छे से सोच लें. ऑनलाइन काम करने वाले लोगों को आज अचानक कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. ऑफिस में बॉस या उच्च अधिकारियों के साथ टकराव की स्थिति बन सकती है. वर्क फ्रॉम होम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सेफ है. आज अपने पुराने कामों को पूरा करने का प्रयास करें. नए काम की शुरुआत सोच समझकर करें.
फाइनेंस
आज अचानक आपके ऊपर बड़े खर्च का बोझ आ सकता है. किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट में रिस्क लेना आज सेफ नहीं होगा. काफी समय से अटका हुआ कोई बिल आज क्लियर हो सकता है. आज खर्चे से ज्यादा आपका ध्यान बचत पर होना चाहिए. आज के दिन आपकी इनकम सामान्य रहेगी. दिन में पैसा धीमे-धीमे आएगा. आज किसी भी प्रकार का इन्वेस्टमेंट आपके लिए हितकर नहीं होगा.
लव लाइफ
कम्युनिकेशन गैप की वजह से आज आपके पार्टनर और आपके बीच में मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है. आज आप पार्टनर के द्वारा किए गए व्यवहार से हर्ट हो सकते हैं. दोनों के बीच में डिस्टेंस बढ़ सकता है. आज किसी भी तरह का एक्सन लेने से पहले परिस्थितियों को अच्छी तरह समझे,उसके बाद ही आगे बढ़े. बातचीत करते समय भाषा की मर्यादा बनाए रखें. ओवरथिंकिंग बढ़ाने की वजह से मेंटली डिप्रेस्ड हो सकते हैं. आज किसी धर्म स्थान में जाकर अपना थोड़ा समय व्यतीत करें. लोगों के साथ बहस करने से बचना होगा.
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं