विज्ञापन

Mulank 1: नई शुरुआत के लिए बेहतर है आज का दिन, मिल सकता है पुराना अटका पेमेंट, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 1: आज किसी नए प्रोजेक्ट या नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन बहुत शानदार है. ऑफिस में आपके बस आपका काम से प्रसन्न होकर आपकी तारीफ करेंगे और कोई नया अवसर देंगे. पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल...

Mulank 1: नई शुरुआत के लिए बेहतर है आज का दिन, मिल सकता है पुराना अटका पेमेंट, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल
मूलांक 1 का राशिफल

Numerology Number 1 Prediction: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आज आपका ज्ञान आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता समाज में आपको सम्मान दिलाएगी. आज आपके आत्मविश्वास की वजह से आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर 

आज किसी नए प्रोजेक्ट या नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन बहुत शानदार है. ऑफिस में आपके बस आपका काम से प्रसन्न होकर आपकी तारीफ करेंगे और कोई नया अवसर देंगे. आज के दिन व्यापार में ग्राहकों की भीड़ और आपका नाम का डंका बज सकता है. आपको टीम के साथ मिलकर काम करना होगा. आज आपके मन में जबरदस्त आईडिया कनेक्ट करेंगे. क्लाइंट्स के साथ मीटिंग बहुत सार्थक रहेगी.

फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक प्रगति के अच्छे चांसेस हैं. आपको अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई रुका हुआ पुराना पेमेंट आज रिलीज हो सकता है. निवेश के लिए दिन बेहतर है, लेकिन सूझबूझ और समझदारी का परिचय देकर ही निवेश करें. आज अपनी स्किल पर इन्वेस्टमेंट करना शुभ होगा. उधार लेनदेन से बचें.

लव लाइफ

पार्टनर के साथ आज आपका रिश्ता थोड़ा सेंसिटिव रह सकता है. आपके पार्टनर के लिए आज स्पेस देना चाहिए. उसकी बातों को समझना और उसे पर अमल करना आवश्यक है. विवाह योग्य जातकों के आज विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. आज आपको अचानक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो आपके जीवन में एक बेहतर मार्गदर्शक का कार्य करेगा. अहंकार और जल्दबाजी से बचना होगा. 

शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com