Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके लिए किसी नए कार्य में आसानी होगी कोई नई योजना शुरू हो सकती है. बेहतर नेतृत्व क्षमता से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
आज आपकी मेहनत और साहसी निर्णय से कामयाबी मिलेगी.ऑफिस में आपके द्वारा बेहतर तरीके से कार्य किया जाएगा.आपकी ऊर्जा काफी सक्रिय रहेगी. प्रमोशन से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है.कम्पटीशन एग्जाम मैं आपको सफलता प्राप्त होने के संकेत है.इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र से लोगों को लाभ मिलेगा. आपके नेतृत्व करने की क्षमता जबरदस्त होगी.इससे टीम के अधिकारियों को लाभ मिलेगा. व्यवसाय में आज आपको एक बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. कोई भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट करने से पहले उसकी पूरी जानकारी अवश्य करें.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन का अभी स्ट्रांग हो सकती है.शुरुआती दिक्कतों के बाद निरंतर धन का आगमन होता रहेगा.अतिरिक्त आय के सोर्स बनेंगे. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी,कंस्ट्रक्शन, गोल्ड और मेडिकल सेक्टर में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. सरकारी बड़ी कंपनियों में निवेश से लाभ मिलेगा. शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में विशेषज्ञ द्वारा सलाह लेकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.आवेश में आकर कोई भी बड़ा फाइनेंशियल डिसीजन ना करें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन
जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में विश्वसनीयता बढ़ेगी. एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना में वृद्धि होगी.प्रेम संबंध काफी मजबूत होंगे. रिश्तो में ईमानदारी अधिक होगी.बातचीत में स्पष्टता रखें. रिश्तो को मजबूत करने के लिए आज एक दूसरे के प्रति भरोसा बनाकर रखें.अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. लव मैरिज के प्रयास सफल हो सकते हैं.बातचीत में किसी भी प्रकार क्रोध या कठोर भाषा का इस्तेमाल न करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : आज श्री राम दरवार में बैठ कर आप हनुमान चालीसा का पाठ करें.किसी धर्म स्थान में पीले वस्त्र दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं