Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपकी आकर्षण में जबरदस्त वृद्धि होगी. रिश्तो में आप काफी संवेदनशील रहेंगे.आर्थिक मामलों में आज प्रगति देखने को मिलेगी.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर
आज आपकी क्रिएटिव थिंकिंग और आकर्षक व्यवहार करियर में आपको आगे बढ़ाएगा. प्रमोशन और किसी बेहतर जिम्मेदारी के मिलने की संभावना है.फैशन डिजाइनिंग, मीडिया और मेडिकल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य और ईमानदारी के प्रति अधिकारी काफी प्रभावित होंगे. आपके व्यवहार से आपको समझ में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. नए ग्राहकों से व्यवसाय में बेहतर अवसर मिलेंगे. आपके व्यवसाय में आज कोई बड़ा निवेश मिल सकता है.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी.आय स्थाई रूप से बढ़ेगी. पहले से रुका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है.इनकम से संबंधित नए स्रोत बनेंगे. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. घर के इंटीरियर डेकोरेशन, कंफर्ट और लग्जरियस पर आज धन खर्च होने की संभावना है. नई गाड़ी खरीद सकते हैं.सामाजिक दिखावे और मजबूती पर धन खर्च करने से बचें.आपका समाज में मान सम्मान स्वतः बढ़ेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज प्रेम संबंध काफी ज्यादा नजदीकी और मधुर रहेंगे. नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. जीवनसाथी और संबंधों में भरोसा बढ़ेगा.रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी.एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का अवसर मिलेगा. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.विवाह के लिए आज बातचीत फाइनल होने की संभावना है.आज परिवार में किसी बेहतर मौके की वजह से खुशियों का माहौल रहेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : बेबी पिंक
आज का उपाय : आज 8 वर्ष या उससे कम उम्र की बच्चियों को सफेद मिठाई, सफेद पुष्प और 16 श्रृंगार का सामान भेंट करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं