विज्ञापन

08 August 2026 Numerology Horoscope 5: आपकी बेहतर कम्युनिकेशन से बिजनेस और करियर में मिलेंगे बेहतर अवसर

आज के दिन का अंक 8 और आपका मूलांक 5 है.आज बुध और शनि की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा.आपके द्वारा काफी तेजी से महत्वपूर्ण निर्णय किए जाएंगे.लोगों के साथ बातचीत काफी प्रभावित रहेगी.आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

08 August 2026 Numerology Horoscope 5: आपकी बेहतर कम्युनिकेशन से बिजनेस और करियर में मिलेंगे बेहतर अवसर
आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपके द्वारा एक बेहतर नेटवर्क तैयार किया जा सकता है.आपके निर्णय से भविष्य में बड़े लाभ होंगे.कोई महत्वपूर्ण डील या योजना में आपको कामयाबी मिलेगी.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर

आपकी कम्युनिकेशन स्किल से ऑफिस में आज आपको बेहतर तरीके से कार्य करने में सफलता प्राप्त होगी. मार्केटिंग,आईटी,सेल्स और डिजिटल बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा. आपकी क्रिएटिविटी वरिष्ठ अधिकारियों को काफी प्रसन्न करेगी.आज का दिन अपनी स्किल का बेहतर प्रयोग करने के लिए है. सही दिशा में आपके दिमाग के द्वारा किए गए प्रयोग आज कामयाब होंगे. नए ग्राहक और डील से आज बिजनेस में कामयाबी मिलेगी.ऑनलाइन बिजनेस बेहतर होगा. ग्राहकों के साथ आपका भरोसा काफी बेहतर होगा.

Finance / फाइनेंस

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. व्यवसाय में बड़ी डील मिलने से कमीशन के माध्यम से बड़ा लाभ प्राप्त होगा.आय के अतिरिक्त अवसर प्राप्त होंगे. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होकर आपको मिल सकता है.लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. शेयर बाजार, SIP, म्युचुअल फंड में बड़े लाभ होने की उम्मीद है. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. कोई भी निर्णय जल्दबाजी में ना करें. आपके द्वारा दिए गए फाइनेंशियल डिसीजन और कमिटमेंट आज लाभकारी रहेंगे.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन

आज आपके द्वारा प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से नजदीकियां बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध बेहतर रहेंगे. अविवाहित लोगों की बातचीत आज विवाह से संबंधित आगे बढ़ सकती है. पहले से चली आ रही गलतफहमी को बातचीत के माध्यम से आज खत्म करने का प्रयास करें और संबंधों को मजबूत करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी 

आज का उपाय : आज किसी विद्यार्थी को शिक्षा से संबंधित चीजे दान करें. किसी मंदिर में हरी साबुत मूंग और हर फल दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com