Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. कठिन समय में आपके आत्मविश्वास से कई महत्वपूर्ण कामों में आपको कामयाबी मिलेगी. अत्यधिक उत्साह की जगह धैर्य के साथ अपनी ऊर्जा को सही से उपयोग करें. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
आज आपको अपनी टीम के साथ मिलकर कठिन से कठिन कार्यों में कामयाबी मिलेगी.आपके बेहतर नेतृत्व और निर्णय क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे.कंपटीशन एग्जाम और इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त होगी.सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को आज सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.ऑफिस में किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको शामिल किया जा सकता है.आपके मजबूत प्रयासों से रुके हुए कार्य शुरू हो सकते हैं.बेहतर जिम्मेदारी और सामाजिक रूप से सम्मान की प्राप्ति होगी.किसी नए ग्राहक से अचानक बड़ी डील होने की संभावना है.प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से संबंधित कामों में आज बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती होगी. आपको कमीशन इंसेंटिव बोनस के रूप में अतिरिक्त आमदनी होने की संभावना है.बड़े साहस और आत्मविश्वास के साथ आप कोई फाइनेंशियल डिसीजन ले सकेंगे.प्रॉपर्टी में निवेश करके बेहतर लाभ प्राप्त होगा. आज नया घर अथवा गाड़ी खरीदने का योग बन रहा है. जल्दबाजी,आवेश में आकर कोई भी खर्च न करें. सोच समझकर फाइनेंशियल डिसीजन करें. शेयर बाजार और शॉर्टकट के माध्यम से धन कमाने से दूर रहे.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके किसी बेहद आकर्षक और खूबसूरत व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध बन सकते हैं. नए प्रेम संबंधों में बातचीत में पोलाइटनेस रखें. आपकी प्रोफेशनल लाइफ में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा.आपसी संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा.प्रेम संबंधों में भावनात्मक स्थिति रहेगी. अविवाहित लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है. लव मैरिज में सफलता हासिल होगी. बातचीत में क्रोध करने से रिश्ते बिगड़ सकते हैं.धैर्य के साथ अपनी बात करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : आज बंदरों को गुड एवं चने खाने के लिए डालें, तथा लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र, लाल फल और मिठाई का दान जरूरतमंद लोगों में करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं