Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज का दिन काफी क्रिएटिव रहेगा.आपका नेचर काफी आकर्षक होगा. आपके द्वारा लिए गए निर्णय से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर
आपके प्रयासों से आज करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. आपकी कार्यशैली और स्टाफ के साथ व्यवहार आज बेहतर रहेगा. टीम के अन्य सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे. उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.फैशन डिजाइनिंग, मीडिया,होटल इंडस्ट्री और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज विशेष लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे.टीम के सदस्यों के द्वारा आपको काफी अधिक सपोर्ट किया जाएगा. आपके टैलेंट से आपके सम्मान में वृद्धि होगी. व्यवसाय में आज कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे. अपने ग्राहकों की संतुष्टि और मटेरियल की ब्रांडिंग पर ध्यान दें. ग्राहकों का भरोसा जीतने का प्रयास करें.
Finance / फाइनेंस
आज आपको व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. किसी दूसरे व्यक्ति के द्वारा आपके व्यवसाय में इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है.आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने की संभावना है.परिवार अथवा किसी संबंधी के माध्यम से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है. इन्वेस्टमेंट करते समय सतर्क रहें.बड़ी कंपनिययों एवं सरकारी योजनाओं के अलावा सिर्फ सेफ इन्वेस्टमेंट करें.समाज में दिखावे एवं कंफर्ट, लग्जरियस चीजों की खरीद पर धन खर्च होने की संभावना है.घर का इंटीरियर चेंज कर सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. मल्टीप्ल अफेयर होने की वजह से आपको भ्रम की स्थिति बन सकती है.जीवन साथी के साथ रिश्तों में ईमानदारी रखें.एक दूसरे का विश्वास करें. आज प्रेम संबंधों में विश्वास और ईमानदारी ही बेहतर जीवन की चाबी होगी.अविवाहित लोगों के लिए आज विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है.परिवार के साथ समय व्यतीत करें.घर में किसी छोटी पार्टी का आयोजन करें अथवा बाहर डिनर प्लान करें. जीवनसाथी को सरप्राइज गिफ्ट देकर खुश कर सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : आज किसी विधवा आश्रम में जाकर महिलाओं को सफेद वस्त्र, मिठाई,चावल और आवश्यकता की अन्य वस्तुएं दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं