Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपका इनट्यूशन आज आपको बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगा जिससे आपके रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं. अब आपको करियर में बड़े अवसर प्राप्त हो सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर
आज का दिन ऑफिस में अपने टैलेंट का भरपूर प्रयोग करने का है.अधिकारियों के द्वारा आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ की जाएगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है.इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. प्रमोशन से संबंधित बातचीत में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.आज अपने स्किल का प्रयोग करके बेहतर लाभ अर्जित करेंगे. आपकी स्मार्ट थिंकिंग से कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे. व्यवसाय में नए ग्राहक और लाभ की प्राप्ति होगी. कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है.आर्थिक मामलों में आज कई जगह से लाभ की स्थिति रहेगी. किसी व्यक्ति के द्वारा आपके व्यवसाय में निवेश किया जा सकता है.ग्राहकों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा.
Finance / फाइनेंस
आज आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे. आमदनी धीरे-धीरे बढ़ेगी. व्यवसाय से धन लाभ होगा.अतिरिक्त इनकम प्राप्त हो सकती है. आय के नए स्रोत बनेंगे. सेविंग्स पर आपको फोकस करने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.शेयर बाजार में एक्सपर्ट की सलाह लेकर निवेश कर सकते हैं. आज आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा.कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन या कमिटमेंट जल्दबाजी में ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपके जीवनसाथी के साथ रिश्तो में नजदीकियां बढ़ेगी. एक दूसरे के साथ मधुरता संबंधों को मजबूत करेगी. पुरानी गलतफहमियों पर ओपन कम्युनिकेशन के माध्यम से समाधान करने का प्रयास करें.कुंवारे लोगों के लिए आज नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. लव मैरिज के लिए प्रयासरत लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. बच्चों एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घूमने फिरने या किसी शॉर्ट ट्रिप का प्लान करें. आज आपके किसी मित्र या बचपन के किसी क्रश के साथ अचानक मुलाकात हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी
आज का उपाय : छोटे-छोटे बच्चों को आज कॉपी, किताब और स्टेशनरी का दान करें.हरे रंग का धागा अथवा रुमाल जेब में रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं