Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज के दिन आपके जोश और कार्य करने के सकारात्मक तरीके से आपके करियर में बड़ी कामयाबी हासिल होगी. आज सफलता आपके कदमों में रहेगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
कार्यक्षेत्र में आज आप बेहतर तरीके से कार्य करेंगे. आपका जोश और नेतृत्व करने की क्षमता आपके लिए बड़ी उपलब्धियां दे सकती है. आज आपके प्रयासों से रुके हुए कार्य फिर से शुरू हो सकते हैं.कोई बेहतर जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. समाज में आज आपका सम्मान बढ़ेगा. व्यवसाय में आपके प्रयासों की वजह से कोई बड़ी डील फाइनल होने की संभावना है.आपके द्वारा नेतृत्व करने का तरीका काफी बेहतर होगा. आपके टीम के सदस्य आपके नेतृत्व में काफी शानदार कार्य कर सकेंगे.वरिष्ठ अधिकारी आपकी क्षमताओं से प्रसन्न होकर आपको प्रमोशन या बेहतर जिम्मेदारी दे सकते हैं. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं छात्रों के लिए आज दिन शानदार है. व्यवसाय का विस्तार करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. एक साथ कई जगह से धन प्राप्ति की संभावना है. अतिरिक्त इनकम का स्रोत बन सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.नई प्रॉपर्टी की खरीद या रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट से बड़े धन लाभ की उम्मीद है.ज्यादा जल्दबाजी और रिस्क लेकर कोई भी निवेश न करें. आपकी मेहनत और बेहतर प्रयासों से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. आज प्राप्त इनकम आपकी आर्थिक स्थिति को स्थाई रूप से मजबूत करेगी.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन
आज नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. आपके मन में काफी तरह-तरह के विचार आ सकते हैं.एक साथ कई संबंध बनने की संभावना है.जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में विश्वास बढ़ेगा.पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. आज प्रेम संबंधों में रोमांटिक और क्वालिटी टाइम व्यतीत करने का अवसर मिलेगा.अनमैरिड लोगों के विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है.पार्टनर के साथ बातचीत में गुस्सा और जल्दबाजी न दिखाएं.गंभीरता और सम्मान के साथ बातचीत रिश्ते को मजबूत करेगी. परिवार और मित्रों के साथ आज किसी आयोजन में शामिल हो सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज अपने शरीर के वजन के दसवें हिस्से के बराबर गुड और चने बंदरों को डालें किसी जरूरतमंद एवं गरीब व्यक्ति को लाल मसूर की दाल का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं