Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपका आकर्षण और व्यवहार से आपका व्यक्तित्व काफी बेहतर होगा.आज रिश्तो में नजदीकियां बढ़ेंगी.धैर्य के साथ कोई भी निर्णय करें. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर
आज ऑफिस में आपका व्यवहार अन्य लोगों के साथ काफी शानदार रहेगा. बेहतर जिम्मेदारी के साथ आप कार्य करेंगे.करियर में आपको कोई बड़ा अचीवमेंट प्राप्त हो सकता है.टीम के साथ मिलकर कार्य करने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे. मेडिकल,फैशन डिजाइनिंग, मीडिया और होटल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार है. ट्रांसफर के लिए प्रयासरत लोगों को आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.व्यवसाय में नए ग्राहकों के साथ और बेहतर संबंध बनेंगे. ग्राहकों के साथ आपका भरोसा और माल की गुणवत्ता मजबूत होगी. आपको अपने माल की ब्रांडिंग पर ध्यान देना होगा.
Finance / फाइनेंस
अतिरिक्त इनकम के माध्यम से आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी.मजबूत आर्थिक स्थिति की वजह से आप आज लग्जरी और कंफर्ट पर धन खर्च कर सकेंगे. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से लाभ होगा.शेयर बाजार और म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.भोग विलासिता पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. विदेश से संबंधित व्यवसाय में आज बड़ी सफलता हासिल होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी मजबूती और विश्वसनीय बढ़ेगी.वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपका बेहतर सहयोग किया जाएगा.अनमैरिड लोगों के लिए आज बेहतर रिश्ते की संभावना है.नए प्रेम संबंध बनेंगे.मल्टीपल अफेयर होने की संभावना है.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. बच्चों और पत्नी को लेकर पार्टी, आउटिंग या सरप्राइज डिनर प्लान करें. किसी रोमांटिक ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज घर में चावल और केसर की खीर बनाकर लोगों में वितरित करें. किसी मंदिर अथवा धर्म स्थल में झाड़ू एवं अगरबत्ती का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं