Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. 9 नंबर मूलांक के जातकों के अंदर उर्जा का संचार जबरदस्त होता है. इनके अंदर आत्मविश्वास और किसी भी कार्य को करने की जिद के अलावा साहस और नेतृत्व करने की क्षमता जबर्दस्त होती है. आज आपकी एनर्जी काफी एक्टिव रहेगी. आज आप रिस्क लेकर काम को करने का प्रयास करेंगे. आपकी क्षमता से लोग आज काफी प्रभावित होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके करियर में जबरदस्त प्रोग्रेस देखने को मिलेगी. आपकी लीडरशिप डेवलप होगी. अधिकारी आपके निर्णय से सहमत होंगे, साथ ही किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको सौंप सकते हैं. इंटरव्यू में आज आपको सफलता मिल सकती है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या प्रेजेंटेशन में आपको लीड करने का मौका दिया जा सकता है. अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करें. बहस और विवाद करने से आज आपको बचना होगा. व्यवसाय में नए ग्राहक या कोई नई डील फाइनल हो सकती है. एडवरटाइजमेंट से आपको लाभ मिलेगा. कंपटीशन में आपको आज जीत मिलेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल प्रोग्रेस काफी बेहतर हो सकती है. पेंडिंग पेमेंट में मूवमेंट देखने को मिल सकता है. लाभ के अवसर आपको प्राप्त होंगे. एडिशनल इनकम के लिए आज आप काफी प्रयास करेंगे. जिसमें आपको कामयाबी मिल सकती है. आज व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी. हड़बड़ाहट में आकर कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें. गुस्से और ईगो की वजह से फाइनेंशियल डिसीजन में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति अट्रैक्शन और क्लोज़नेस बढ़ सकती है. फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर पार्टनर के साथ आज आपकी लंबी बातचीत हो सकती है. एक दूसरे पर भरोसा करें, छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. सिंगल जातकों को आज प्रेम प्रसंग में कामयाबी मिलेगी. लाइफ पार्टनर का आपके सहयोग मिल सकता है. पारिवारिक काफी समय से चली आ रही समस्या का समाधान आपके द्वारा किया जा सकता है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं