विज्ञापन

Numerology Prediction 6: वन साइड लव में आज अपनी फीलिंग्स शेयर करने का मौका, व्यापार होगा बड़ा लाभ!

आज के दिन का अंक है 3 और मूलांक 6 है, जो शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज मान सम्मान, रिलेशन और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 6: वन साइड लव में आज अपनी फीलिंग्स शेयर करने का मौका, व्यापार होगा बड़ा लाभ!
आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में नेतृत्व करने का मौका दिया जा सकता है.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. 6 नंबर  जातकों का नेचर काफी आकर्षक और फ्लर्टी होता है. ऐसे जातकों को खाने-पीने घूमने और अच्छे कपड़े ब्यूटी प्रोडक्ट का काफी शौक होता है. अच्छी हेयरस्टाइल, परफ्यूम आदि इन्हें काफी ज्यादा पसंद होते हैं. रिश्तो को निभाने के लिए यह काफी व्यावहारिक होते हैं. आज आपके सोशल अट्रैक्शन में वृद्धि देखने को मिलेगी. लोग आपके साथ जुड़ना और बात करना पसंद करेंगे. नए लोगों के साथ संपर्क से आपको लाभ होगा. फाइनेंशियल अपॉर्चुनिटी प्राप्त हो सकती है. आज प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में उच्च अधिकारियों का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा. उनके कोऑर्डिनेशन से आज आपको कामयाबी हासिल होगी. एक अच्छे टीम लीडर की तरह आज आपकी छवि डेवलप होगी. आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में नेतृत्व करने का मौका दिया जा सकता है. क्लाइंट के साथ डीलिंग करने में आज आपका आकर्षण आपकी सफलता का कारण बनेगा. आज व्यवसाय में आपको बड़ा धनलाभ हो सकता है. ग्राहकों का सेटिस्फेक्शन आपकी सर्विस से होगा. पुरानी क्लाइंट्स रिकनेक्ट कर सकते हैं. पार्टनरशिप को लेकर आज किसी व्यक्ति के साथ सार्थक चर्चा हो सकती है. अपने ब्रांड के प्रमोशन से आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी इनकम में अचानक वृद्धि हो सकती है. पेंडिंग पेमेंट में मूवमेंट देखने को मिलेगी. कोई लाभदायक डील बन सकती है. आज आपके द्वारा इन्वेस्टमेंट प्लैनिंग पर चर्चा होगी. इन्वेस्टमेंट के लिए कोई बेहतर योजना आपको प्राप्त हो सकती है. फिजिकल और सोशल अट्रैक्शन पर आज धन खर्च न करें. इन्फ्लुएंस या इमोशनल होकर कोई भी खरीदारी ना करें. घर के साज सज्जा और आवश्यक वस्तुओं पर आज आपका धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपका अट्रैक्शन, कम्युनिकेशन और रोमांस जबरदस्त होगा. प्रेम संबंधों में आज निकटता बढ़ेगी. यदि आप किसी से वन साइड लव करते हैं तो आज अपनी भावनाओं को उसके सामने व्यक्त करें. पुरानी गलतफहमियां और मनमुटाव आज खत्म हो सकते हैं. सिंगल लोगों के किसी बिज़नस डील या मीटिंग में किसी व्यक्ति के साथ संबंध बन सकते हैं. जीवन साथी के प्रति आपका आकर्षण जबरदस्त होगा. एक दूसरे के कार्य में सहयोग प्राप्त होगा. कोई पारिवारिक सामूहिक निर्णय लिया जा सकता है. घर में माहौल सकारात्मक रहेगा. जीवनसाथी के साथ आउटिंग का मौका मिलेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com