विज्ञापन

Numerology Prediction 5: व्यवसाय में होगी वृद्धि, लाइफ पार्टनर के साथ ट्रैवलिंग पर जाने का योग बन रहा है!

आज के दिन का अंक 3 है, जो मूलांक 5 के लिए बुध और बृहस्पति की मिश्रित ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. इससे आपको सफलता हासिल होगी.व्यवसाय और आर्थिक मामलों में सक्रियता बनी रहेगी. जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 5:  व्यवसाय में होगी वृद्धि, लाइफ पार्टनर के साथ ट्रैवलिंग पर जाने का योग बन रहा है!
फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. 5 नंबर मूलांक वाले जातक काफी गंभीर और लचीले स्वभाव वाले होते हैं. ये हर सिचुएशन में एडजस्टमेंट कर लेते हैं. आज आपके व्यवसाय के माध्यम से लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे. फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी. आपकी मानसिक स्थिति काफी थॉटफुल होगी. लोगों के साथ आपके संपर्क आज आपको नए अवसर में सहायता करेंगे. आज मल्टीटास्किंग करने से आपको फायदा होगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपको सफलता हासिल हो सकती है. आपके कम्युनिकेशन स्किल की वजह से लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपको वह वाहवाही मिलेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके प्रति सकारात्मक रवैया रखा जाएगा. आज आपके प्रमोशन या कोई बेहतर जिम्मेदारी मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा. काफी समय से यदि आप किसी नौकरी का प्रयास कर रहे थे, तो आज वहां से आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है. व्यवसाय में आज आपको बड़े लाभ की संभावना है. नए ग्राहकों का आपके साथ जुड़ना हो सकता है. पुराने क्लाइंट्स फिर से सक्रिय हो सकते हैं. आपके नेटवर्क के माध्यम से कोई बड़ी बिजनस डील हो सकती है. आपको अपना पूरा फोकस काम पर बना कर रखना होगा. ध्यान भटकने से कार्यों में विलंब हो सकता है.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंसियल कंडीशन मजबूत होगी. कैश फ्लो में अचानक बड़ा मूवमेंट हो सकता है. अथॉरिटी में अटका हुआ धन आज आपको प्राप्त हो सकता है. नई सोर्स आफ इनकम मिल सकती है. बिजनेस में आज बड़ा धन लाभ होगा. बोनस या इंसेंटिव के रूप में आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है. कमीशन बेस्ड बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ की संभावना है. निवेश करते समय जल्दबाजी न दिखाएं. ऑनलाइन स्कैमर और फ्रॉड से सावधान रहे. कोई भी कॉन्ट्रैक्ट पूरे सेटिस्फेक्शन के बाद ही साइन करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी बात करने की कला और तकनीक से लोगों में आपके प्रति आकर्षण बढ़ेगा. पार्टनर के साथ बातचीत बेहतर होगी. पहले से बनी हुई गलतफहमियां आज खत्म हो सकती है. फ्यूचर प्लानिंग पर लंबी चर्चा होने की उम्मीद है. कुंवारे लोगों का आज विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है. किसी ट्रैवलिंग के दौरान आपके किसी के साथ संबंध बन सकते हैं. किसी अट्रैक्टिव परसन की ओर आपका आकर्षण बढ़ सकता है. आज जीवनसाथी के साथ आपका कम्युनिकेशन बेहतर रहेगा. संबंधों में निकटता आएगी. शाम के वक्त क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. पारिवारिक चर्चा सामूहिक रूप से हो सकती है. बातचीत करते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें. जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : पीला.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com