Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके प्रयासों से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यवसाय में आपको ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने का अवसर मिलेगा. आपका आत्मविश्वास आपके कार्यों में मजबूती देगा. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
ऑफिस में आज वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपके कार्य आसानी से पूरे होंगे. आपकी लगन और साहसिक निर्णय से आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी. अधिकारियों के द्वारा आपको बेहतर जिम्मेदारी और प्रमोशन दिया जा सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए शुभ संकेत प्राप्त होंगे. कठिन से कठिन कार्य आज आपके द्वारा आसानी से पूरा किया जा सकता है. ऑफिस में सहयोगी स्टाफ और अधिकारियों के साथ आज आपका बेहतर समन्वय होगा. व्यवसाय में विस्तार करने के लिए आज का दिन शुभ है. पुराने संबंधों के माध्यम से व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. कोई भी कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले कानूनी दस्तावेज की जानकारी अवश्य करें.
Finance / फाइनेंस
आज आपको काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. रिश्ते या मित्रों को उधार दिया गया धन प्राप्त होने की संभावना है. आमदनी के कई अवसर प्राप्त होंगे. अतिरिक्त इनकम बन सकती है. कमीशन, इंसेंटिव या सैलेरी इंक्रीमेंट के माध्यम से आय में वृद्धि होगी. धीरे-धीरे आमदनी स्थायित्व की तरफ बढ़ेगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. आज प्रॉपर्टी से रिलेटेड कामों में विशेष सफलता हासिल होगी. रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग,कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग में जल्दबाजी न करें. बड़ी कंपनियों में सेफ इन्वेस्टमेंट किसी एक्सपर्ट की सलाह पर ही करें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन
आज वैवाहिक जीवन में संबंध मजबूत होंगे. किसी भी प्रकार के चल रहे विवाद आज खत्म होने की संभावना है. आपके द्वारा बातचीत के माध्यम से पुरानी गलतफहमी दूर की जा सकती है. रिश्तो में एक दूसरे के प्रति सम्मान और भरोसे में वृद्धि होगी. नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के सहयोग से भविष्य के लिए मजबूती मिलेगी. पार्टनर के साथ भविष्य की सुरक्षा को लेकर लंबी और गंभीर चर्चा हो सकती है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें. घर में किसी मांगलिक आयोजन की तैयारी हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : महरून
आज का उपाय : लाल मसूर की दाल,गुड,लाल फल, लाल फूल एवं लाल मिठाई एक हनुमान चालीसा का दान किसी धर्म स्थान पर करें.साथ ही किसी पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं