Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपको अपने स्किल और पेशेंस का इस्तेमाल करके बेहतर निर्णय लेना है. आपके टैलेंट की वजह से करियर में प्रगति के कई अवसर प्राप्त होंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर
आज ऑफिस में आपका आकर्षण और बेहतर कार्य शैली ऑफिस स्टाफ को काफी आकर्षित करेगी. अधिकारियों के द्वारा आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी जा सकती है. बेहतर जिम्मेदारी के साथ आज बेहतर तरीके से कार्य करेंगे. होटल, मेडिकल, मीडिया और फैशन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज करियर में बेहतर परिणाम हासिल होंगे. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से स्थिति मजबूत होगी.व्यवसाय में किसी बड़ी डील के होने से आज आपको काफी खुशी मिलेगी. व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे. आज आपको अपने ब्रांड पर ध्यान देना होगा.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. आय के कई अवसर प्राप्त होंगे. आपके द्वारा पूर्व में की गई बचत और इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आज आपको बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर विशेष ध्यान दें. अनावश्यक खर्चों से बचें. आज आप कंफर्ट और लग्जरी पर अधिक खर्च कर सकते हैं. बेहतर आर्थिक स्थिति के लिए बजट बनाकर चलें. शेयर बाजार और म्युचुअल फंड के माध्यम से धन लाभ की स्थिति बनेगी. घर की आवश्यकताओं की पूर्ति, घर की महिलाओं के खर्चों में बढ़ोतरी होगी. आज छोटी-छोटी बचत से आप बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज आपका आकर्षण इतना अधिक होगा कि कोई भी व्यक्ति आपको देखते ही मोहित हो जाएगा. आपका प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भरोसा और मिठास बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपका सपोर्ट किया जाएगा. जीवनसाथी के द्वारा प्राप्त सपोर्ट से आपके करियर और व्यवसाय में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. अविवाहित लोगों के विवाह से संबंधित बातचीत शुरू हो सकती है.लव मैरिज के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. किटी पार्टी,रोमांटिक ट्रिप और सरप्राइज डिनर का प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : बेबी पिक
आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग अर्पित करें एवं किसी भी मंदिर में सफेद चावल, गुलाब का फूल, धूपबत्ती और फूल झाड़ू का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं