Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. करियर और व्यवसाय में आपका टैलेंट की वजह से बेहतर अवसर प्राप्त होंगे. नए लोगों के साथ संबंध यादगार और लाभदायक रहेंगे. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर
आज आप काफी एनर्जेटिक रहेंगे. आपकी बात करने का तरीका शानदार रहेगा. कम्युनिकेशन पावर की वजह से इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके लिए सफलता प्राप्त होगी. नई जिम्मेदारी में बेहतर कार्य कर सकेंगे. आपकी कम्युनिकेशन स्किल से लोग काफी प्रभावित होंगे. आज का दिन कुछ नया सीखने और करके दिखाने का है. आपकी बातों में जादू होगा. लोग आपकी बातों से ही आकर्षित होंगे. व्यवसाय में सोशल मीडिया या किसी पुराने परिचित के माध्यम से नए और बड़े आर्डर मिल सकते हैं. ऑनलाइन बिजनेस, शेयर बाजार,ट्रेडिंग और बोलकर काम करने वाले बिजनेस में बेहतर सफलता हासिल होगी.
Finance / फाइनेंस
आज आपका कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. किसी अथॉरिटी अथवा मित्र के पास फंसा हुआ धन मिलने की संभावना है. अतिरिक्त इनकम के लिए नए स्रोत बन सकते हैं. किसी भी बड़े निवेश से पहले उसकी पूरी जानकारी कर लें. उसके बाद कोई फाइनेंशियल डिसीजन लें. घर की आवश्यकताओं और घर के व्यक्तियों के द्वारा अनावश्यक खर्चे से आपका बजट बिगड़ सकता है. खर्च करते समय प्राथमिकताएं तय करें. उसके बाद ही खर्च करें. बेहतर भविष्य के लिए बजट प्लान करके आगे बढ़ना बेहतर होगा. शेयर बाजार,ट्रेडिंग,म्युचुअल फंड से धन लाभ की स्थिति बनेगी. बिना पूरी जानकारी कोई भी रिस्की ट्रेड ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन
आज रिश्तो में बातचीत के दौरान आपको ईमानदार रहना होगा. किसी भी प्रकार का छल और कपट रिश्तो को खराब करेगा. अनमैरिड लोगों के लिए अचानक किसी बिजनेस मीटिंग में ऐसे साथी से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आपके बेहतर प्रेम संबंध बनेंगे. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. आज आप काफी रोमांटिक रहेंगे. जीवनसाथी और लव पार्टनर के साथ कहीं ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. शाम के वक्त बाहर घूमने, डिनर और आउटिंग से रिश्ते मजबूत होंगे. जीवनसाथी का बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. पार्टनर के साथ मिलकर व्यवसाय से संबंधित गंभीर चर्चा होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा
आज का उपाय : आज भगवान श्री गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें. किसी गरीब विद्यार्थी को शिक्षा से संबंधित चीजे दान करके उसकी मदद करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं