Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 8: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज का दिन काफी भारी महसूस होगा. दिन की प्रगति काफी धीमी रह सकती है. ज्यादा मेहनत करने पर भी परिणाम बहुत साधारण रहेंगे. आज यदि आप धैर्य के साथ कार्य करते रहेंगे तो आने वाले दिनों के लिए यह एक मजबूत फाउंडेशन तैयार होगा. आइए जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career/करियर: आज आपके ऊपर काम का प्रेशर बहुत अधिक बढ़ सकता है. अन्य साथी के हिस्से का कार्य भी बॉस के द्वारा आपको दिया जा सकता है. कोई बड़ा प्रोजेक्ट या डील आज अटक सकती है. कार्य ना बनने की स्थिति में आप पर फ्रस्ट्रेशन हावी हो सकता है. आज आपको धैर्य रखना होगा. दिन के अंत तक चीजें ठीक हो जाएंगी. किसी भी कार्य का शॉर्टकट आपको नुकसान में डाल सकता है.
Finance/फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति थोड़ी जटिल रह सकती है. धन के आगमन में बार-बार रुकावट आने की संभावना है. आज आपका बड़ा पैसा फंस हो सकता है. गलत निर्णय की वजह से आपको आज नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. आज किसी भी प्रकार की इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभदायक नहीं होगा. बेहतर होगा पिछली देनदारियां आज आप चुका कर खत्म करें.
Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: रिलेशनशिप में आज दूरी और ठंडापन महसूस होगा. आज आप लोगों के बीच में भावुकता कम रहेगी. आपको महसूस होगा कि सब कुछ खराब हो गया है. बहुत ज्यादा ओवर रिएक्ट ना करें अपने व्यवहार को एकदम नेचुरल रखें. ज्यादा ओवर थिंकिंग या फ्रस्ट्रेशन की वजह से इरिटेट हो सकते हैं. दिमाग में नेगेटिव थॉट्स और सीरियसनेस थोड़ा कम रखें. कठिन परिश्रम का अनुशासन की आपके रिश्तों को फिर से ठीक करेगा.
- Lucky Number / शुभ अंक : 1
- Lucky Color / शुभ रंग : गहरा नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं