Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 7: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 7 होता है. आज आप अपने आप को एकदम अकेला महसूस करेंगे. चारों तरफ आपको उलझन और क्लेश का वातावरण समझ में आएगा. आज एकांत में बैठकर भविष्य की स्ट्रैटेजी बनाने का समय है. आइए जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career/करियर: आज काम में कंसंट्रेशन रखने की विशेष आवश्यकता है. किसी महत्वपूर्ण काम के दौरान आज आपका मन भटकने लगेगा. ऑफिस में आज आप अपने आप को अलग-अलग महसूस करेंगे. व्यवसाय में आज कोई भी निर्णय लेते समय क्लेरिटी रखें, अन्यथा दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. आज काम करने की वजह काम की प्लानिंग और स्ट्रेटजी पर ध्यान देना बेहतर होगा. आज के दिन कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न करें.
Finance/फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज बेहद सावधान रहने की आवश्यकता है. सिर्फ अपने मन की बात सुनकर कोई फैसला न करें. किसी भी प्रकार का निवेश आपके लिए हानिकारक हो सकता है. किसी के द्वारा कन्वेंस करने पर कोई वित्तीय निर्णय न लें. अपने पैसे को अपने पास सुरक्षित रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है. आज आपका कोई बड़ा पेमेंट रुक सकता है.
Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: आज जीवनसाथी के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं. आप एक दूसरे से कम बातचीत कर सकते हैं या अलग हो सकते हैं. आपको अपने पिछले किए हुए कार्य और यादें परेशान कर सकती हैं. आज बातचीत के दौरान ज्यादा प्रेशर देना ठीक नहीं रहेगा. आज एकांत में बैठकर आप गहरी सोच में रहेंगे. अगर आप शांतचित् होकर सोचेंगे तो आपको कोई छिपी हुई सच्चाई पता लगेगी.
- Lucky Number / शुभ अंक : 4
- Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं