Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 4: जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को होता है उन जातकों का मूलांक 4 होता है. आज के दिन में काफी उतार चढ़ाव आपको देखने को मिलेंगे. कभी बड़ा फायदा तो कभी नुकसान. आज का दिन असाधारण है. आज आपको काफी भ्रम की स्थिति रहेगी. आपको अपना पूरा फोकस रखने की आवश्यकता है. आइए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career/करियर: अचानक आज आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक हो सकता है. बॉस या अथॉरिटी से आज आपका विवाद हो सकता है. ऑफिस की नीतियों से आपको फ्रस्ट्रेशन हो सकता है, जिसकी वजह से आपका मन काम में नहीं लगेगा. अचानक आपको कोई बड़ी अपॉर्चुनिटी या डील मिल सकती है. किसी भी डील को फाइनल करने से पहले उसके बारे में पूरी तरह पता लगा लें. पूरा प्रोसेस लीगल तरीके से करें. शॉर्टकट आपको जोखिम में डाल सकता है.
Finance/फाइनेंस: आज वित्तीय स्थिति आपकी अनप्रिडिक्टेबल रह सकती है. लाभ और हानि दोनों की बराबर चांसेस है. किसी भी योजना में निवेश करने से पहले भली भांति जांच कर लें. आज आपके साथ फ्रॉड होने की संभावना है. यदि संभव हो तो आज प्रयास कीजिए कि किसी तरह की कोई फाइनेंशियल डील न की जाए. फालतू के खर्चों पर कंट्रोल करने का प्रयास कीजिए. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है.
Love and Personal Life/लव एवं व्यक्तिगत जीवन: रिलेशनशिप में अचानक वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. आज बिना किसी कारण आपके बीच गलतफहमी होने की संभावना है. मन में शंका, गलतफहमी और बढ़ती हुई उलझन आपके रिश्तों को खराब कर देगी. आज प्रयास कीजिए कि वाद विभाग की स्थिति में चुप रहा जाए. बार-बार मूड स्विंग की वजह से आज किसी के साथ गलत व्यवहार ना करें.
- Lucky Number / शुभ अंक : 1
- Lucky Color / शुभ रंग : हल्का नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं