विज्ञापन

मूलांक 3 राशिफल: जॉब बदलने के बन सकते हैं योग, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान

आज के दिन का अंक 4 है, जो राहु और बृहस्पति की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज अपने कामों में राहु की वजह से आपको अचानक कन्फ्यूजन की समस्या उत्पन्न होगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा. 

मूलांक 3 राशिफल: जॉब बदलने के बन सकते हैं योग, पैसों के मामले में रहना होगा सावधान
Numerology Prediction 4 may 2026: मूलांक 3 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 3: जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. आज आपका दिमाग अपनी प्रगति और अनुशासन में रहेगा. बीच-बीच में आपको डिस्टरबेंस होगा क्योंकि बहुत से काम आपके हिसाब से नहीं होंगे. आप अपना फोकस कम पर बना कर चलिए. आइए जानते हैं, मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है-

Career/करियर: आज अचानक से आपके कार्य प्रणाली अथवा कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है. ऑफिस में आज अधिकारियों के साथ आपके विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. आज आपके विचारों को सुना जाएगा लेकिन बेहतर होने के बाद भी उन्हें लागू करने में दिक्कत होगी. अचानक से कोई बड़ी व्यवसायिक अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है. लेकिन उसे सही समय पर समझ कर कैच करना होगा. आज काम में आपका मन नहीं लगेगा, हो सकता है जॉब चेंज करने का प्लान बने.

Finance/फाइनेंस: आज हिसाब किताब में आपको विशेष सावधानी रखनी होगी. आज आपको फाइनेंशियल डिसीजन लेते समय ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा, अन्यथा आपको विशेष रूप से नुकसान का सामना करना पड़ेगा. हो सकता है कोई व्यक्ति आपके सामने से आकर धन कमाने का शॉर्टकट दिखाए. ऐसे शॉर्टकट से और संदेहात्मक इन्वेस्टमेंट से आपको आज बचना चाहिए. आज का दिन सीखने, समझने और भविष्य के लिए आर्थिक योजनाएं बनाने का है.

Love and Personal Life/लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: आज आपकी मानसिक स्थिति काफी ज्यादा उलझन से भारी रह सकती है. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में कम्युनिकेशन गैप होने की वजह से डिस्टेंस बढ़ सकता है. आज संबंधों में वाद विवाद करने से आपको बचना चाहिए. आज आप अपने पार्टनर को समझाने का काफी प्रयास करेंगे. आपका पार्टनर आज आपकी बात सुनने के मूड में नहीं होगा. सिंगल लोगों को नए रिश्ते में अट्रैक्शन होगा लेकिन संबंध में कंफ्यूजन रह सकता है.

  • Lucky Number / शुभ अंक : 4
  • Lucky Color / शुभ रंग : नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com