विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : आज आपके प्रयासों से आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार, डिसीजन मेकिंग पावर मिलेगी सफलता!

आज के दिन का अंक है 2 है और मूलांक 9 जो चन्द्रमा और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आप भावनात्मक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे. इसलिए आज की ऊर्जा को संकलित करके आगे बढ़ना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 9 राशिफल : आज आपके प्रयासों से आर्थिक स्थिति में हो सकता है सुधार, डिसीजन मेकिंग पावर मिलेगी सफलता!
काफी समय से प्रयासरत कामों में आज सफलता मिलेगी.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. 9 नंबर मूलांक के जातकों के अंदर उर्जा का संचार जबरदस्त होता है. इनके अंदर आत्मविश्वास और किसी भी कार्य को करने की जिद के अलावा साहस और नेतृत्व करने की क्षमता जबर्दस्त होती है. आज आप काफी सक्रियता से कार्य करेंगे. लेकिन बीच-बीच में आपकी भावनाएं आपको भ्रमित कर सकती हैं. आज कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेना पड़ सकता है. काफी समय से प्रयासरत कामों में आज सफलता मिलेगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी नेतृत्व क्षमता जबरदस्त परिणाम दायक होगी. आपके नेतृत्व में आज आपकी टीम को कामयाबी हासिल होगी आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यप्रणाली से प्रसन्न होंगे एडमिनिस्ट्रेटिव, नेटवर्किंग, मैनेजमेंट फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक है. काफी समय से किसी जटिल कार्य में लगे रहने के बाद आज आपको सफलता मिल सकती है. आपको आज गुस्से पर कंट्रोल करना होगा. कम्युनिकेशन टोन बेहतर रखनी होगी. नई डील साइन हो सकती है. व्यापार का प्रचार प्रसार आपको कामयाबी दे सकता है. रुके हुए काम में आज फिर से सक्रियता आएगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से काफी बेहतर हो सकती है  आपके द्वारा पूर्व में किए गए प्रयासों से आज आपको धन लाभ होने की संभावना है. अचानक आपके घर खर्च सामने आ सकते हैं. नई गाड़ी खरीदने का प्लान बन सकता है. साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए आपका मन हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज ज्यादा जल्दबाजी न दिखाएं, भली भांति जांच करें उसके बाद निर्णय लें. आज आपको बजट का बेहतर प्लान करना होगा. आज उधार दिया गया धन डूब सकता है, इसलिए किसी व्यक्ति को अपना धन उधार ना दें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी व्यक्ति विशेष की तरफ आपकी फिलिंग्स डेवलप हो सकती है. रिश्तो में चली आ रही दूरी आज खत्म हो सकती है. पार्टनर के ऊपर अधिकार जताने की बजाय उसकी केयर करें. आज पार्टनर की फिलिंग्स को समझना होगा. अविवाहित जातकों में किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षक हो सकता है. जीवनसाथी के साथ अपनी परिस्थितियों पर स्पष्ट शब्दों में चर्चा करें. पुराना मनमुटाव आज खत्म हो सकता है. एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेगी. किसी पारिवारिक मामले में आज आपके दखल देने से मामला खत्म हो सकता है. ब्लड प्रेशर और स्ट्रेस की समस्या आपको दिक्कत दे सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com