विज्ञापन

मूलांक 6 राशिफल : ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करने से मिलेगी कामयाबी, प्रेम सम्बन्धों में बढ़ेगा रोमांस!

आज के दिन का अंक है 2 और मूलांक 6 है, जो शुक्र और चंद्रमा की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज लोगों की सहयोग से करियर और व्यापार में आपको कामयाबी मिलेगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 6 राशिफल : ऑफिस में टीम के साथ मिलकर काम करने से मिलेगी कामयाबी, प्रेम सम्बन्धों में बढ़ेगा रोमांस!
आज लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. 6 नंबर  जातकों का नेचर काफी आकर्षक और फ्लर्टी होता है. ऐसे जातकों को खाने-पीने घूमने और अच्छे कपड़े ब्यूटी प्रोडक्ट का काफी शौक होता है. अच्छी हेयरस्टाइल, परफ्यूम आदि इन्हें काफी ज्यादा पसंद होते हैं. रिश्तो को निभाने के लिए यह काफी व्यावहारिक होते हैं. आज आपके प्रेम संबंध और रिश्ते मजबूत होंगे. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे. रुके हुए काम बनेंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपकी पर्सनालिटी ऑफिस में काफी चार्मिंग रहेगी. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से कामयाबी हासिल होगी. उच्च अधिकारियों का सपोर्ट प्राप्त होगा. आपकी क्रिएटिविटी लोगों को बहुत पसंद आएगी. व्यवसाय में आज ग्राहकों का सेटिस्फेक्शन होगा. ग्राहकों का रिपीट होना आपके लिए काफी संतोषजनक होगा. आपके व्यवसाय में तेजी आएगी. कोई बेहतर ऑफर आपको मिल सकता है. साझेदारी या किसी के द्वारा कमीशन पर कोई नई डील मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन में प्रगति होगी. कंफर्ट जोन और फिजिकल अट्रैक्शन पर आपका धन खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन बेहतर है. दिल और दिमाग दोनों खोलकर इन्वेस्टमेंट की पूरी जानकारी करने के बाद ही आगे बढ़े. पारिवारिक संबंधों को निभाने और परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. कैश फ्लो काफी तेज रहेगा. आज धन का रुक पाना कठिन हो सकता है. भावुकता में आकर कोई फाइनेंशियल डिसीजन ना करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी लव लाइफ काफी शानदार और रोमांटिक रहेगी. प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. अपने पार्टनर के साथ आज कहीं घूमने का अवसर प्राप्त हो सकता है. एक दूसरे के इमोशंस को नजदीक से समझेंगे. आज सिंगल जातकों का नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी. परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा.परिवार के किसी सामूहिक निर्णय में आपका बड़ा महत्व होगा. आज फीलिंग्स को कंट्रोल में रखकर निर्णय करें. कोई भी वादा या कमिटमेंट ना करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : पिंक.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com