विज्ञापन

मूलांक 5 राशिफल : आज अचानक मिले अवसरों से मिल सकता है लाभ, फाइनेंशियल डिसीजन में रखें धैर्य!

आज के दिन का अंक 2 है, जो मूलांक 5 के लिए बुध और चन्द्रमा की मिश्रित ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आपको अपनी बुद्धि, विवेक और फीलिंग्स पर कंट्रोल करके बैलेंस बनाना होगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 5 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 5 राशिफल : आज अचानक मिले अवसरों से मिल सकता है लाभ, फाइनेंशियल डिसीजन में रखें धैर्य!
आज के दिन आपको मेंटली काफी एक्टिव रहना होगा.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. 5 नंबर मूलांक वाले जातक काफी गंभीर और लचीले स्वभाव वाले होते हैं. ये हर सिचुएशन में एडजस्टमेंट कर लेते हैं. आज आपको व्यावसायिक गतिविधियों की वजह से लोगों से जुड़ना होगा. आपका बात करने का तरीका, आपका नया अंदाज लोगों को पसंद आएगा. कई महत्वपूर्ण मामलों में आपको नई जानकारी मिल सकती है. आज के दिन आपको मेंटली काफी एक्टिव रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज बिजनेस एक्टिविटी जैसे मीटिंग्स, प्रेजेंटेशन, पब्लिक डीलिंग आदि में आपको सफलता हासिल होगी. नई नौकरी के प्रयास कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी. मीडिया, अकाउंट और कंसल्टेंसी सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. कोई नई जिम्मेदारी आपको आज मिल सकती है. ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा आपका पूरा सपोर्ट किया जाएगा. मल्टीटास्किंग करने की जगह महत्वपूर्ण कार्य में अपना फोकस करें. व्यवसाय में नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे. आपका प्रचार प्रसार और विज्ञापन आपके व्यवसाय को गति प्रदान करेगा. कोई बड़ी लाभदायक डील आज बन सकती है. व्यावसायिक रूप से आपको काफी सतर्क रहना होगा, अन्यथा कम्पटीटर आपकी डील में सेंध लगा सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: इनकम बढ़ाने के कई अवसर आपको प्राप्त होंगे. शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट में आज आपको लाभ होगा. ज्यादा लालच के चक्कर में आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसे कंट्रोल करना आपकी प्राथमिकता होना चाहिए. इन्वेस्टमेंट से पहले किसी एक्सपर्ट से उसकी पूरी जानकारी अवश्य कर लें. व्यवसाय में आज आपको धन लाभ होगा अचानक टारगेट कंप्लीट होने पर बोनस या इंसेंटिव मिल सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका बात करने का तरीका काफी सौम्य रहेगा. बातचीत करने से पार्टनर के साथ आपके रिश्ते स्ट्रांग होंगे. किसी महिला मित्र के साथ आज आपकी फीलिंग्स जुड़ सकती है. बातचीत के दौरान शब्दों का विशेष ध्यान रखें. ऑफिस में या बिजनेस प्लेस पर आपका कोई नया प्रेम संबंध बन सकता है. जीवनसाथी अथवा पार्टनर के साथ पहले से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो सकता है. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें और फिलिंग्स को समझने का प्रयास करें. आज परिवार में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. ओवरथिंकिंग और मेंटल सिचुएशन टाइट हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2

Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com