विज्ञापन

Numerology Prediction 7 : गंभीर सोच और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से करियर में मिलेगी कामयाबी

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और बृहस्पति की ऊर्जा से आपका मन एकांत में कार्य करने के लिए होगा. आज आपको मादक पदार्थों से दूर रहना होगा.आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7 : गंभीर सोच और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने से करियर में मिलेगी कामयाबी
आज आपके रिश्तों में आपकी खामोशी की वजह से दूरियां बढ़ सकती है.

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपकी सोच काफी गंभीर रहेगी. आपका मन वैराग्य की ओर आकर्षित होगा. आपके सोचने और समझने की क्षमता काफी तेज होगी. ओवरथिंकिंग करने से आपको दिक्कत हो सकती है. एकांकी जीवन में आज काफी अलोन फील करेंगे. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : ज्योतिष, धर्म, आयुर्वेद, मेडिकल, विदेशी व्यापार, समाजसेवा, फॉरेन करेंसी से रिलेटेड लोगों के जीवन में आज गजब का मूवमेंट देखने को मिलेगा. आज का दिन आपके लिए काफी प्रगति वाला रहेगा. काफी समय से किसी कार्य के लिए प्रयासरत लोगों के लिए आज कामयाबी हासिल होगी. लोगों के साथ मिलकर कार्य करने की जगह अकेले कार्य करने में कामयाबी हासिल होगी. अकेले में आज आप बेहतर सोच के साथ बेहतर परिणाम दे सकते हैं. आपकी गंभीर सोच और समझने की क्षमता प्रभावित होकर आपको करियर में अतिरिक्त जिम्मेदारी का ऑफर मिल सकता है. आज मीटिंग में आपके द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन से विदेश से संबंधित किसी डील में कामयाबी मिल सकती है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में आज पार्टनर पर ज्यादा भरोसा ना करें. किसी भी प्रोजेक्ट अथवा डील को फाइनल करने से पहले कागजी कार्रवाई को पूरा करें.

Finance / फाइनेंस: आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. धन का आगमन धीमी गति से होगा. आज आपको कोई पुराना फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. विदेश से संबंधित व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है. आज के दिन आपका धन घर में किसी धार्मिक आयोजन अथवा तीर्थ यात्रा पर खर्च हो सकता है. आज बचत पर ध्यान केंद्रित करें. शॉर्ट मनी जैसे शेयर बाजार, ट्रेडिंग, सट्टा आदि से दूरी बनाकर रखें.ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय सावधानी रखें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके रिश्तों में आपकी खामोशी की वजह से दूरियां बढ़ सकती है. आपका गंभीर स्वभाव पार्टनर को कंफ्यूज कर सकता है.सिंगल जातकों के लिए आज प्रेम संबंधों में कोई कामयाबी नहीं मिलेगी. विदेश से संबंधित व्यवसाय में किसी साथी के साथ अट्रैक्शन बढ़ सकता है. ऑनलाइन आज किसी नए व्यक्ति के साथ चैटिंग शुरू हो सकती है. वैवाहिक जीवन में बातचीत की कमी से बाद विवाद या मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है. अपने जीवन साथी अथवा पार्टनर के साथ अपने मन की बात शब्दों में व्यक्त करें. एक दूसरे पर शक और डोमिनेट होने का प्रयास न करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : पीला 

आज का उपाय : आज आपको किसी धर्म स्थान पर जाकर मिठाई और जल का वितरण करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com