विज्ञापन

Numerology prediction 4 : अचानक नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की बनेगी स्थिति, विदेश से संबंधित व्यवसाय में होगा लाभ

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 4 है. राहू और बृहस्पति की ऊर्जा से आपका दिमाग काफी टेक्निकल और तेज गति से कार्य करेगा. आईए जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के जीवन में इसका असर.

Numerology prediction 4 : अचानक नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की बनेगी स्थिति, विदेश से संबंधित व्यवसाय में होगा लाभ
आज अचानक बड़े धन लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं.

Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता 
है. आज अचानक आपके जीवन में बड़े बदलाव हो सकते हैं. नियमों में रहकर कार्य करें. थोड़ा रिस्क लेकर जीवन में आगे बढ़ने के चांसेस बनेंगे. बार-बार भ्रम की स्थिति बन सकती है इसलिए कोई भी फैसला सोच विचार कर करें.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों क लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.

Career / करियर : आज टेक्नोलॉजी,रिसर्च, शेयर बाजार, इंजीनियरिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा. नई जॉब का कोई ऑफर आपको सामने से मिल सकता है. व्यवसाय में आज जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नौकरी में आज आपको प्रमोशन मिल सकता है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको कोई सरप्राइज दिया जा सकता है. ऑफिस की गुप्त राजनीति से दूर रहें. ऑनलाइन बिजनेस में आपको आज सफलता प्राप्त हो सकती है. शेयर बाजार में आपको लाभ मिल सकता है. ज्यादा लालच के चक्कर में रिस्क लेकर कार्य न करें. अचानक आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. जिससे आपके करियर को पंख लगेंगे. आज किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें अन्यथा धोखे का शिकार हो सकते हैं.

Finance / फाइनेंस: आज अचानक बड़े धन लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए हैं. ऑनलाइन बिजनेस या डिजिटल व्यापार से लाभ होगा. विदेशी से संबंधित किसी व्यवसाय में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. आज ऑनलाइन फ्रॉड या किसी पैसा डबल करने वाली स्कीम से दूर रहें. उधार लेनदेन से बचें, अन्यथा आपको भविष्य में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. आज का दिन इन्वेस्टमेंट के लिए बेहतर नहीं है. सोच समझ कर निवेश से संबंधित प्लानिंग करें.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंध एवं पारिवारिक रिश्तों में भ्रम की स्थिति की वजह से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. बार-बार आपके मूड स्विंग्स की वजह से रिश्तों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी. पार्टनर के साथ स्पष्ट बातचीत रखें. ऑनलाइन किसी प्लेटफार्म के माध्यम से आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं. नई प्रेम संबंधों में सावधान रहें. ज्यादा जल्दी कोई कमिटमेंट ना करें, क्योंकि नए संबंध टूट भी सकते हैं. आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के ऊपर शक ना करें, अन्यथा बातचीत बिगड़ सकती है. पार्टनर से बातचीत स्पष्ट रखें और बातों की गोपनीयता को खत्म ना करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी 

आज का उपाय : आज किसी काले कपड़े में 125 ग्राम जौ, नारियल, बिजली का तार रखकर निर्जन स्थान पर भूमि में गाढ़ दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 4 Horoscope, Mulank 4 Rashifal, Mulank 4 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com