विज्ञापन

Numerology Prediction 1: करियर और व्यवसाय के लिए दिन काफी प्रगति वाला है,आमदनी में होगी बढ़ोतरी

आज दिन का अंक 3 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है.आज सूर्य और बृहस्पति की ऊर्जा से आपको भाग्य का सहारा मिलेगा. आज आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे. आपकी प्रगति शानदार होगी

Numerology Prediction 1: करियर और व्यवसाय के लिए दिन काफी प्रगति वाला है,आमदनी में होगी बढ़ोतरी
पार्टनर के द्वारा आपकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  
है. आज आपके द्वारा काफी बोल्ड डिसीजन लिए जाएंगे. आपके निर्णय से आर्गेनाईजेशन को काफी लाभ होगा. आपके कुछ कार्यों में भाग्य का साथ मिल सकता है. आज का दिन जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की का है. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज प्रशासनिक और प्रबंधन क्षेत्र में आपके द्वारा बेहतर सुधार किए जाएंगे. व्यवसाय में आज परिवार का साथ मिलेगा. पिता या पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेकर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ेंगे. आपके फैसले आज काबिले तारीफ रहेंगे. आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. अपने उच्च अधिकारियों से अनुशासन में रहकर बात करें. विवाद की स्थिति करियर पर भारी पड़ सकती है. एजुकेशन कंसलटेंसी और अनाज से संबंधित व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है. कोई सरकारी टेंडर आपके व्यवसाय को लाभान्वित करेगा. नया कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा.

Finance / फाइनेंस: फाइनेंसियल कंडीशन शानदार रहेगी. किसी सरकारी विभाग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. टारगेट कंप्लीट होने पर बोनस या इंसेंटिव के रूप में धन लाभ होगा. किसी सरकारी काम या बड़े प्रोजेक्ट में कमीशन के रूप में लाभ प्राप्ति हो सकती है. आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा की मजबूती के लिए आपके द्वारा धन खर्च किया जा सकता है. व्यर्थ के खर्चों पर आज कंट्रोल करें. इन्वेस्टमेंट करने से पहले उसकी पूरी जानकारी लेने के बाद कोई निर्णय करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में हावी होने का प्रयास करेंगे. पार्टनर के द्वारा आपकी भावनाओं का सम्मान किया जाएगा. आज पार्टनर को थोड़ा स्पेस दें, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी. सिंगल जातकों के विवाह अथवा नए प्रेम संबंध बनने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में आज आपको बातचीत करते समय भाषा पर संयम रखने की आवश्यकता है. जीवन साथी के साथ बेहतर संबंध रहेंगे. प्रेम संबंधों में आज नजदीकियां आएगी. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है. बातचीत के दौरान एटीट्यूड और ईगो बीच में ना आने दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky  Color / शुभ रंग : पीला 

आज का उपाय : आज के पिता या पिता समान किसी व्यक्ति को कोई उपहार एवं भोजन देकर उनका आशीर्वाद ले.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com