Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपको साहस और ईमानदारी के साथ आगे बढ़कर निर्णय करने होंगे. आज आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. आज का दिन लाभदायक रहेगा. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर
आपके प्रयासों से आज लम्बे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है. ऑफिस के कामों की पेंडेंसी आज आपके प्रयासों से खत्म होगी. नई नौकरी की तलाश आज पूरी हो सकती है. आज ऑफिस में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी अथवा प्रमोशन दिया जा सकता है. क्षमता और कार्य करने के आक्रामक अंदाज से उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको प्रशस्ति पत्र दिया जा सकता है. अधिकारी वर्ग काफी प्रसन्न होगा. कठिन से कठिन कार्यों में आपके द्वारा सफलता हासिल होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज सकारात्मक संकेत प्राप्त होंगे. आज आपकी मजबूत सोच आपको सफलता दिलाएगी. व्यवसाय में किसी भी बड़े कॉन्ट्रैक्ट को फाइनल करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी करें. व्यवसाय से संबंधित आज आपको बेहतर निर्णय लेने होंगे. साझेदारी के व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस
आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अचानक ग्रूम कर सकती है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा. लाभ के अचानक अवसर प्राप्त होंगे. पुराने इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आज बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट में किया गया निवेश आपको भविष्य में काफी शानदार परिणाम देगा. नई गाड़ी की खरीद, घर के लोगों की आवश्यकता एवं सामाजिक दिखावे पर धन खर्च होने की संभावना है. शेयर बाजार, म्युचुअल फंड से धन लाभ की स्थिति बनेगी. ज्यादा लालच भरी योजना में निवेश से जोखिम न उठाएं.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन
प्रेम संबंधों में आज आपके आकर्षण में वृद्धि होगी. एकदूसरे के साथ भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी के द्वारा आपको बेहतर सहयोग किया जाएगा. आज पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. बाहर घूमने या डिनर करने का प्लान बनाएं. बातचीत के दौरान आसान शब्दों और विनम्रता का प्रयोग करें. गुस्से और आवेश में आकर कोई भी बातचीत ना करें. ऐसी स्थिति में कुछ देर शांत रहें. आज आपकी नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. परिवार और प्रिय जनों के साथ समय व्यतीत करें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : पीला
आज का उपाय : शिवलिंग पर लाल चंदन का लेप लगाएं. बंदरों को गुड़ और चने डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं