विज्ञापन

04 August 2026 Numerology Horoscope 6 : करियर और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन है लाभदायक, पढ़ें अपना मूलांक

आज के दिन का अंक 4 और मूलांक 6 यानी शुक्र और राहू की ऊर्जा से आज आपका आकर्षण काफी तेज होगा. आपके रिश्तों में संतुलन बढ़ेगा. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

04 August 2026 Numerology Horoscope 6 : करियर और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन है लाभदायक, पढ़ें अपना मूलांक
बातचीत में ईमानदारी और प्रेम पूर्वक व्यवहार काफी महत्वपूर्ण रहेगा
ndtv

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपका संवाद और बात करने का व्यावहारिक तरीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा. करियर और आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायक है. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर

आपके द्वारा ऑफिस में काफी जिम्मेदारी पूर्वक कार्य किया जाएगा. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपकी अहम भूमिका होगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी. टीम के साथ मिलकर कार्य करने से आज काफी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. आपका व्यवहार ऑफिस में आपके लिए कामयाबी के द्वार खोल सकता है. आज व्यवसाय में पार्टनर के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे. कोई बड़ी डील अचानक फाइनल हो सकती है. अपने पदार्थ की क्वालिटी और ब्रांड को मजबूत बनाने के लिए आपको कार्य करना होगा.

Finance / फाइनेंस

आर्थिक स्थिति में आज काफी सुधार होने की संभावना है. आपकी कंडीशन धीरे-धीरे मजबूत होगी. आपके द्वारा पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से बड़ा धन लाभ हो सकता है. कोई उधार या पेंडिंग पेमेंट आपको मिलने की संभावना है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. आज आपके खर्चों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. भोग विलासिता के ऊपर आपका धन खर्च होने की संभावना है. सामाजिक रूप से अपनी मजबूती दिखाने एवं कंफर्ट पर आज आपका अधिक धन खर्च होगा.अनावश्यक खर्चों से आपको बचना बेहतर रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन

आज आपके मल्टीप्ल अफेयर्स रह सकते हैं. संबंधों में आपका भरोसा काफी अधिक होगा. आपका आकर्षण नेचर को फ्लर्टी बनाएगा. अनमैरिड लोगों के लिए आज विवाह की बातचीत शुरू होगी. लव मैरिज के प्रयास कर रहे जातकों को घर में बातचीत के दौरान सफलता प्राप्त होगी. अचानक आपके लिए किसी रिश्ते के माध्यम से विवाह की लिए प्रस्ताव मिल सकता है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. किसी किटी पार्टी, रोमांटिक ट्रिप और शाम के वक्त डिनर प्लान करें. बातचीत में ईमानदारी और प्रेम पूर्वक व्यवहार काफी महत्वपूर्ण रहेगा.

Lucky Number / शुभ अंक :3
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का गुलाबी   

आज का उपाय : आज घर एवं कार्य स्थल पर इत्र मिलाकर जल का छिड़काव करें एवं किसी गरीब को स्वच्छ वस्त्र का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com