विज्ञापन

04 August 2026 Numerology Horoscope 5: आज आपको मल्टीटास्किंग से बचना होगा, जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 5 है. आज बुध और राहू की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज आपके मजबूत फैसला व्यवसाय में बदलाव के लिए प्रतिबद्ध होंगे. आपकी कम्युनिकेशन पावर काफी स्ट्रांग रहेगी. आइए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा होगा.

04 August 2026 Numerology Horoscope 5: आज आपको मल्टीटास्किंग से बचना होगा, जल्दबाजी में कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें
कहीं घूमने का सरप्राइस प्लान करें
ndtv

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय से भविष्य में बड़ा लाभ होगा. अपनी सोच को स्पष्ट रखें.अपने निर्णय पर अडिग रहे. आपका लोगों के साथ मेलजोल बढ़ने से जीवन में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानें आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर

कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और जिम्मेदारी से किए गए कार्यों में आपको सराहना मिल सकती है. अधिकारियों के द्वारा आपको प्रमोशन दिया जा सकता है. नई नौकरी का इंतजार आज खत्म हो सकता है. किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रेजेंटेशन में कामयाबी मिलेगी. कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक है. कम्युनिकेशन स्किल का प्रयोग करके आप करियर में बेहतरीन उपलब्धियां पाएंगे. आज का दिन कुछ नया सीखने के लिए बेहतर रहेगा. अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग करें. व्यवसाय में आज अचानक कोई बड़ा ऑर्डर आपको लाभान्वित कर सकता है. डिजिटल मार्केट,ट्रेडिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभ की स्थिति बनेगी.

Finance / फाइनेंस

आर्थिक स्थिति शानदार रह सकती है. रुका हुआ कोई बड़ा पेमेंट आज आपको प्राप्त हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से आपको लाभ मिलेगा. ज्यादा मुनाफा के चक्कर में जोखिम न उठाएं. आज आपको आय और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. शेयर बाजार और ट्रेडिंग के माध्यम से आज धन लाभ की स्थिति बनेगी. आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा. आज की गई छोटी-छोटी बचत से जीवन में बेहतर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. अपनी आवश्यकताओं के आधार पर खर्च को प्राथमिकता दें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके प्रेम संबंध में आज एक दूसरे के ऊपर काफी भरोसा बढ़ेगा. आपका आकर्षण काफी अधिक होगा. लोगों के द्वारा आज आपके साथ जुड़ने का प्रयास किया जाएगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के द्वारा किए गए सपोर्ट से परिवार में खुशियों का माहौल होगा एवं मानसिक सुकून की प्राप्ति होगी.  किसी व्यावसायिक मीटिंग के दौरान आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं अथवा विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. कहीं घूमने का सरप्राइस प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी 

आज का उपाय : आज गरीब बच्चों को कॉपी, किताब और पढ़ाई से संबंधित चीजों को दान करके मदद करें. अपने पास में एक छोटी हरी इलायची रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com