Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आज नियमों के विपरीत जाकर आप बेहतर कार्य करेंगे. एक साथ कई कार्य कर सकते हैं. जल्दबाजी की जगह धैर्य के साथ कार्य करें. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज कार्यस्थल पर आपका व्यवहार काफी अप्रत्याशित रहेगा. पुरानी नीतियों की जगह नए विचार और योजनाओं को लागू करने का प्रयास करें. आपकी समस्याओं का समाधान करने की अद्भुत क्षमता आपको लाभान्वित करेगी. किसी भी योजना पर काम करने से पहले उसकी पूरी जानकारी और डाटा का विश्लेषण करें. किसी पुरानी परंपरा के विरोध की जगह उसके तुलना में बेहतर समाधान प्रस्तुत करें. टेक्नोलॉजी, डिजिटल व्यापार, नेटवर्किंग और कस्टमर डीलिंग के प्रोफेशन में स्थिति लाभदायक रहेगी. पार्टनरशिप या बिजनेस में कोई आकर्षक प्रस्ताव जल्दबाजी में स्वीकार न करें. उसकी बेहतर तरीके से रिसर्च के बाद ही निर्णय करें.
Finance / फाइनेंस : आपके द्वारा फाइनेंशियल डिसीजन काफी महत्वपूर्ण होंगे. ज्यादा रिस्क लेने की जगह आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करें. अचानक आपके खर्चों में वृद्धि देखने को मिलेगी. टेक्नोलॉजी से संबंधित एवं इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है. अचानक कोई रुका हुआ या गढ़ा धन आपको प्राप्त होने की संभावना है. ज्यादा जल्दबाजी और हाई रिस्क स्कीम में इन्वेस्टमेंट ना करें. एक्सपर्ट की सलाह से शेयर बाजार में निवेश करके बेहतर लाभ कमा सकते हैं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपकी सोच अनप्रिडिक्टेबल रहेगी. किसी भी बंदिश में आपका स्वभाव टकराव उत्पन्न कर सकता है. पार्टनर के साथ आपकी बातचीत एकदम स्पष्ट रहेगी. कठोर शब्दों के इस्तेमाल से बचें. सिंगल जातकों को ऑनलाइन या किसी बिजनेस मीटिंग एवं विदेशी व्यक्ति के साथ कनेक्शन बनने की संभावना है. विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है. वैवाहिक जीवन में बाहर घूमने या दिनचर्या से अलग कुछ नया करके रिश्तो को मजबूत बना सकते हैं. पुराने किसी विवाद का आज परमानेंट सॉल्यूशन करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट
आज का उपाय : किसी जरूरतमंद व्यक्ति को आज आर्थिक मदद और काले तिल का दान करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं