Personality Number 8 / मूलांक 8: किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होगा. लगातार प्रयास और धैर्य से कार्यों में मिलेगी सफलता. आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. नई डील आपके बिजनेस को बढ़ाएगी. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर:
आज कार्यक्षेत्र में आपकी काफी मजबूती रहेगी आपके द्वारा जिम्मेदारी से कार्य किया जाएगा कठिन परिस्थितियों में भी आपकी जिम्मेदारी से किए गए कार्य और धैर्य की वजह से आपको कामयाबी मिल सकती है. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ आपको बेहतर व्यवहार करना होगा बिजनेस में आज अपने अकाउंट और फिजिकल वेरिफिकेशन पर ध्यान देना होगा. प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन और फाइनेंस से जुड़े हुए जातकों को आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. नए बिजनेस की शुरुआत के लिए आज का दिन. शानदार रहेगा आपको आज टीम के साथ मिलकर बेहतर प्लानिंग और स्टेट की तैयार करनी होगी.
Finance / फाइनेंस:
आज आपकी आर्थिक स्थिति में प्रगति काफी धीमी रहेगी.धीरे-धीरे हुई प्रगति स्थाई लाभ की ओर लेकर जाएगी. आपको अपनी फाइनेंशियल मजबूती पर ध्यान देना होगा. पुराने पेमेंट मिलने की संभावना रहेगी. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट के माध्यम से आपको बेहतर धन लाभ हो सकता है. उधार लेनदेन एवं ज्यादा जोखिम भरी योजनाओं से दूरी बनाकर रखें. लॉन्ग टर्म की योजनाओं में पैसा निवेश कर सकते हैं. लोन लेने का प्रयास कर रहे जातको को आज रुक कर फैसला करना चाहिए.आज लिया गया लोन आपके लिए लाभदायक नहीं रहेगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:
कार्य की अधिकता एवं बढ़ी हुई जिम्मेदारियों के कारण आपका नेचर थोड़ा शांत और रिजर्व रह सकता है. पार्टनर के साथ बातचीत काफी गंभीर रहेगी. अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय निकालकर जीवनसाथी के साथ व्यतीत करें. सिंगल जातकों के नए प्रेम संबंध शुरू हो सकते हैं. अंतरजातीय विवाह के लिए प्रयासरत लोगों को परिवार में बातचीत के दौरान सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. किसी फाइनेंशियल प्लानिंग में परिवार के साथ बैठकर महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक: 7
Lucky Color / शुभ रंग: गहरा नीला
आज का उपाय: आज अपने पैरों के तलवे पर सरसों का तेल लगाकर मालिश करें. काले तिल पीपल के पेड़ की जड़ में अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं