Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. बेहतर आत्मविश्वास और अतिरिक्त उत्साह के साथ आज कोई भी कार्य आपके द्वारा पूरा किया जाएगा. जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके द्वारा कोई भी कार्य काफी अधिक ऊर्जा और सक्रियता के साथ किया जाएगा.आपकी सक्रियता देखकर अधिकारी वर्ग का भी प्रसन्न होगा. आपको नई जिम्मेदारी या प्रमोशन दिया जा सकता है.नई नौकरी के प्रयास में आपको सफलता प्राप्त होगी.इंटरव्यू या किसी प्रेजेंटेशन में आपके द्वारा बेहतर सफलता अर्जित की जाएगी.आज व्यवसाय में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी. नए ग्राहकों की भीड़ के द्वारा आपके व्यवसाय को मजबूत किया जाएगा. पुराने किसी ग्राहक के माध्यम से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है. विदेश या दूर कहीं किसी व्यक्ति के माध्यम से आज आपको कोई बड़ी डील होने की संभावना है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी मजबूती देखने को मिलेगी.परिवार के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के द्वारा आपको आर्थिक सपोर्ट किया जा सकता है. आपके द्वारा पूर्व में किए गए निवेश से बेहतर आर्थिक स्थिति बनेगी. प्रॉपर्टी के माध्यम से लाभ होगा.कमिशन,इंसेंटिव और मल्टीप्ल सोर्सेस से इनकम की स्थिति रहेगी.नई प्रॉपर्टी की खरीद या गाड़ी खरीदने पर धन खर्च होने की संभावना है.रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में लाभ मिलेगा. पुराने किसी पारिवारिक विवाद के खत्म होने से आज प्रॉपर्टी संबंधित कार्य में कामयाबी मिलेगी.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति गंभीरता बनी रहेगी. नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.आज किसी स्पोर्ट एक्टिविटी के दौरान किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात प्रेम संबंधों में मजबूती लेगी. लव मैरिज के लिए प्रयासरत लोगों के लिए आज सफलता प्राप्त होगी.पार्टनर के साथ आज अतिरिक्त ऊर्जा के साथ फिजिकल और रोमांटिक टाइम व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. कहीं शाम के वक्त घूमने का सरप्राइस प्लान करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : आज किसी गाय को लाल मसूर की दाल और गुड़ मिलाकर खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं