विज्ञापन

03 August 2026 Numerology Horoscope 6 : तेज आकर्षण और बेहतर निर्णय से करियर में मिलेगी कामयाबी

आज के दिन का अंक 3 और मूलांक 6 यानी शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा से आज आपके आकर्षण और ज्ञान से बनेगी लाभ की स्थिति. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

03 August 2026 Numerology Horoscope 6 : तेज आकर्षण और बेहतर निर्णय से करियर में मिलेगी कामयाबी
आज आपके प्रेम सम्बन्धों में काफी नजदीकियां और मिठास बढ़ेगी.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपके आकर्षण में वृद्धि होगी.आपके व्यबहार और ज्ञान से मिलेंगे लाभ के अवसर. वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध होंगे बेहतर.आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपके कार्य और व्यवहार से लोग काफी प्रभावित होंगे.आपका आकर्षण काफी बेहतर रहेगा. आपसे प्रभावित होकर क्लाइंट के माध्यम से आपको बड़ी डील मिलने की संभावना है. आज आपके प्रयासों से नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी. होटल, फैशन, एजुकेशन सेक्टर, हॉस्पिटलिटी में आज कामयाबी मिलेगी. आज टीम के साथियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें. व्यवसाय में आज लाभ के अवसर मिलेंगे.व्यवसाय में आज आपके निर्णय से लाभ की स्थिति बनेगी. साझेदारी के व्यवसाय में आज पार्टनर के सहयोग से बड़ी कामयाबी मिलेगी.आज व्यवसाय में आवश्यकता के आधार पर विस्तार करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्ट्रांग रहेगी. कैश फ्लो काफी तेज रहेगा.धन काफी तेजी से आएगा और खर्च होगा.पूर्व में की गई पॉलिसी और निवेश के माध्यम से बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा. समाज में प्रभाव बढ़ाने और दिखावे पर आपका खर्च हो सकता है. घर में लग्जरी और कंफर्ट पर आपके  खर्च में बढ़ोतरी होगी. आज आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम सम्बन्धों में काफी नजदीकियां और मिठास बढ़ेगी. एकदूसरे के प्रति आज आपका व्यवहार काफी बेहतर होगा. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के द्वारा आपको सपोर्ट किया जाएगा.इससे आपको मानसिक मजबूती और सुकून की प्राप्ति होगी. अनमैरिड लोगों के विवाह की बात शुरू होने की संभावना है. परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत होगा. आज रिश्तों में भावुकता हावी रहेगी. आज पार्टनर के साथ रोमेंटिक ट्रिप प्लान करें. नए प्रेम सम्बन्ध बनेंगे. आज आपका आकर्षण काफी तेज रहेंगे. आपके आज मल्टीपल अफेयर रहेंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद

आज का उपाय :आज गरीबों में साबूदाना, मखाना की खीर बांटे, किसी मंदिर में धूपबत्ती का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com