Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपके लिए आज ऑफिस और व्यवसाय में बढ़ोतरी के अवसर प्राप्त होंगे. विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में जिम्मेदारी और कार्य के प्रति समर्पण से आपके अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे.आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी या प्रमोशन के साथ सैलेरी इंक्रीमेंट दिया जा सकता है. आपकी सोचने की क्षमता मजबूत होगी.नई जिम्मेदारी में आप बेहतर कार्य करेंगे.आपके द्वारा दी गई सलाह को आपके अधीनस्थ और सहयोगियों के द्वारा महत्वपूर्ण माना जाएगा. आज का दिन अपने टैलेंट का भरपूर उपयोग करने का है. नई स्किल सीखने का अवसर मिलेगा. नए ग्राहकों के द्वारा आज आपके व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी. मार्केटिंग, सेल्स, डिजिटल बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आमदनी बेहतर हो सकती है. आज कई जगहों से धन प्राप्ति की संभावना रहेगी. आज आपके द्वारा शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने से भविष्य में बेहतर रिटर्न प्राप्त होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट शानदार रहेगा. किसी भी इन्वेस्टमेंट के दौरान जल्दबाजी न करें. किसी एक्सपर्ट की सलाह लें.जोखिम लेकर किया गया इन्वेस्टमेंट दुखदाई रहेगा.आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी.शेयर बाजार, इंट्राडे,म्युचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तो के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. कार्य के प्रेशर से आपको मानसिक थकान आपके रिश्तों को प्रभावित कर सकती है.रिश्तो के प्रति आपको सजग रहना होगा. जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें.पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी. आपको किसी जगह घूमने या मूवी प्लान करनी होगी. ऑनलाइन अथवा किसी मैट्रिमोनियल साइट से आपको नया रिश्ता मिलने की संभावना है. अंतर्जतीय लव मैरिज की संभावनाओं में वृद्धि रहेगी. रिश्तो में आज आपको ईमानदारी बनाकर रखनी होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : नीला
आज का उपाय : आज आपको गाय को खाने के लिए हरा चारा डालना बेहतर रहेगा, साथ ही पक्षियों के लिए साबुत मूंग डालें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं