विज्ञापन

Numerology Prediction 3 : कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और सम्मान में होगी बढ़ोतरी, प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती

आज के दिन का अंक 9 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और मंगल की ऊर्जा के साथ आपको अतिरिक्त सक्रियता और ज्ञान से आपके बिगड़े हुए काम बनाने में सहायक होंगे. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3 : कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और सम्मान में होगी बढ़ोतरी, प्रेम संबंधों में आएगी मजबूती
आपका अनुभव और पुराने संपर्क व्यवसाय में आपको लाभ का अवसर प्रदान करेंगे.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है .आज का दिन आपके जीवन में बढ़ोतरी का हैं. आपके ज्ञान, धैर्य, आत्मविश्वास से कोई भी कार्य आसानी से पूरा होगा. आइए जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत और आपकी नॉलेज का ऑफिस में लोग भरपूर लाभ उठाएंगे. आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आपको किसी महत्वपूर्ण अवसर पर लीड करने के लिए आगे किया जा सकता है. अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर आपके कार्य और मेहनत का प्रतिफल आपको दिया जा सकता है. यदि आपके करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होते हैं तो अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग करें. आज के दिन व्यवसाय में विस्तार करने के लिए बेहतर स्ट्रेटजी तैयार करें. आपका अनुभव और पुराने संपर्क व्यवसाय में आपको लाभ का अवसर प्रदान करेंगे. आज कोई बेहतरीन डील आपके व्यवसाय को प्रगति प्रदान करेगी.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी. रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से और ज्यादा बेहतर करने के लिए आप लगातार प्रयास करेंगे. इनकम को इंक्रीज करने के लिए सोर्स आफ इनकम बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है. अचानक आपके घर में खर्चों में बढ़ोतरी होगी. इसलिए बजट का संतुलन बनाकर रखें. बेहतर भविष्य के लिए सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें. किसी भी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.आज उधार लेकर किसी भी प्रकार का आर्थिक निर्णय न करें. आज लिया गया उधार आपके लिए बड़ी दिक्कत बन सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में पॉजिटिव एनर्जी एक्टिव रहेगी. बातचीत के दौरान आपसी समझ से रिश्तो में मजबूती आएगी. आपका पार्टनर आज भविष्य से संबंधित बातचीत पर जोर दे सकता है. कहीं घूमने फिरने मौज मस्ती के लिए जाने का प्रोग्राम बन सकता है. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. जीवन साथी आपकी भावनाओं की कदर करेगा. आज जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह काफी महत्वपूर्ण होगी. पारिवारिक बातचीत का हिस्सा बनेंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 1

Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.

आज का उपाय : आज अपने मष्तक और नाभि पर केसर का तिलक करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com