विज्ञापन

Numerology Prediction 2 : बातचीत से प्रेम संबंधों में पुराने मनमुटाव होंगे दूर, आर्थिक संतुलन का रखें ध्यान

आज दिन का अंक है 9 है और आपका मूलांक 2 है, आज चन्द्र और मंगल की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आज धैर्य और अनुशासन के साथ आपको जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय करने होंगे.आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2 : बातचीत से प्रेम संबंधों में पुराने मनमुटाव होंगे दूर, आर्थिक संतुलन का रखें ध्यान
आपके द्वारा लिए गए बेहतर निर्णय के कारण आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आप रिश्तो को लेकर काफी संवेदनशील और समझदारी भरे निर्णय करेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य में फैसला तथ्यों के आधार पर करें. भावुकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें. आइए जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी कार्यक्षमताओं एवं सहयोगी नेचर से आपके कार्य आसानी से बनेंगे. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में टीम के साथ बेहतर तालमेल की वजह से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन के साथ प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. अपने आत्मविश्वास और ओपन कम्युनिकेशन की वजह से आपको बेहतर लाभ प्राप्त होगा. व्यवसाय में ग्राहकों के साथ आज संबंध बेहतर होने की वजह से लाभ की स्थिति बनेगी आपकी बातचीत करने का तरीका बेहद शानदार रहेगा इससे प्रभावित होकर आपको बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है साझेदारी के व्यवसाय में लाभ मिलेगा अपनी फिलिंग्स को कंट्रोल रखें. 

Finance / फाइनेंस: आर्थिक मामलों में आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आपको अपने खर्चो पर कंट्रोल करना होगा. भविष्य में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए आपको सेविंग्स पर ध्यान देना होगा. इन्वेस्टमेंट और फाइनेंशियल मैटर में आपको निर्णय भावनात्मक नहीं, बल्कि तथ्यात्मक आधार पर लेने होंगे. आपके द्वारा लिए गए बेहतर निर्णय के कारण आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंध होंगे आकर के साथ आपका जवाब काफी बेहतर होगा आपके पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी पार्टनर का आपके प्रति नेचर काफी केयरिंग रहेगा. आपकी बातचीत एवं प्रेम की वजह से पुरानी गलत सही दूर हो सकती है. आज आपका दांपत्य जीवन में संबंध काफी भावनात्मक रह सकते हैं परिवार में आज किसी मांगलिक कार्य आयोजन की वजह से कोई बेहतर समाचार मिल सकता है. आज आपको अपने जीवन साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा साथी यो दोनों लोग मिलकर बेहतर निर्णय करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया.

आज का उपाय : आज आपको केसर और हल्दी मिश्रित जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Mulank 2 Rashifal, Mulank 2 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com