Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज का दिन किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए काफी शानदार रहेगा. अपनी बातें किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर ना करें. किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपकी उपस्थिति काफी अहम होगी. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : नौकरी में आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आपके द्वारा किए गए कार्य की चर्चा होगी. ऑफिस में आपको आपके कार्य के अतिरिक्त कोई बेहतर और नवीन जिम्मेदारी दी जा सकती है. प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. आज आपके निर्णय काफी शानदार रहेंगे. आपका आत्मविश्वास आज सातवें आसमान पर रहेगा. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. आपके नेतृत्व और निर्णय करने की क्षमता से व्यवसाय को लाभ होगा. आज के दिन इन्वेस्टमेंट करने से लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन बेहतर हो सकती है. इनकम बढ़ाने के लिए आज आप नए प्रयास कर सकते हैं. आपके खर्च काफी अधिक हो सकते हैं. सामाजिक दिखावे और मजबूती के लिए आपका धन खर्च होगा. आय और व्यय के बीच अनुशासन एवं संतुलन की आवश्यकता होगी. भविष्य की सुरक्षा के दृष्टिगत फाइनेंशियल डिसीजन महत्वपूर्ण होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपका आकर्षण चरम पर होगा. आपके हाथ में विश्वास और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. पार्टनर के साथ ओपन कम्युनिकेशन से रिश्तो में मजबूती आएगी. आपकी अत्यधिक व्यस्तता या ईगो की प्रॉब्लम रिश्तों में दूरी अथवा तनाव की स्थिति पैदा कर सकती है. आज पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. वैवाहिक जीवन में आपके पार्टनर को आपकी केयर की आवश्यकता होगी. जीवनसाथी के द्वारा आपका सहयोग किया जाएगा. फ्यूचर सिक्योरिटी पर चर्चा होगी. छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें. परिवार के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
आज का उपाय : आज अपने पिता एवं पिता समान अन्य व्यक्तियों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं