विज्ञापन

Numerology Prediction 2: धैर्य और निरंतर प्रयासों से कार्य में मिलेगी सफलता!

आज दिन का अंक है 8 है और आपका मूलांक 2 है, आज चन्द्र और शनि की ऊर्जा आपका दिन प्रभावित करेगी. आज आपके विचारों में बार बार परिवर्तन देखने को मिलेगा. आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

Numerology Prediction 2: धैर्य और निरंतर प्रयासों से कार्य में मिलेगी सफलता!
मूलांक 2: बदलते विचारों के बीच धैर्य बनाए रखें.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आपको आज धैर्य के साथ अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना होगा. अपनी भावनाओं को कार्य पर हावी ना होने दें. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग की समस्या आपको प्रभावित करेगी. आइये 
जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : आज करियर में आपको टीम के बाकी सदस्यों से सहयोग प्राप्त होगा. आपको समझदारी और शांत रहकर निर्णय लेने होंगे. आज आपके आत्मविश्वास की वजह से कोई बड़ा प्रोजेक्ट फाइनल करने में सफलता मिलेगी. आज व्यवसाय में ग्राहकों के संबंध काफी मधुर बनेंगे.साझेदारी के व्यवसाय में आज पारदर्शिता से लाभ मिलेगा.आपके द्वारा बातचीत आज काफी असरदार रहेगी. लोग आपके व्यवहार से आज काफी प्रभावित होंगे. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी सकारात्मक रहेगा. कोई पुराने प्रोजेक्ट में आज आपके आपको सफलता हासिल होगी.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी लेकिन आमदनी में स्थायित्व की कमी देखने को मिलेगी आज कैश फ्लो तेज रहेगा लेकिन बार-बार रुकावट आ सकती है आज आपको फाइनेंशियल मैटर में सतर्क रहना होगा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय पूरी जानकारी अवश्य कर लें आज का दिन निवेश के लिए बेहतर नहीं है जल्दबाजी में या किसी भी प्रकार के लालच अथवा किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर किया गया इन्वेस्टमेंट नुकसानदायक रहेगा. आज के दिन का सबसे बड़ा टास्क आपके लिए धन को रोकना और सेविंग्स पर फोकस करना होगा.आज परिवार पर धन खर्च हो सकता है. कोई भी फाइनेंशियल डिसीजन पूरी सतर्कता से करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के प्रति आपके मन में काफी भावुकता रहेगी प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगे लेकिन आपके द्वारा अपनी बात को स्पष्ट शब्दों में ना का पानी से गलतफहमी हो सकती है किसी भी बात को लेकर मन में हुई शंका या ओवरथिंकिंग रिश्तो को खराब कर सकती है आज आपको मूड स्विंग्स और ओवरथिंकिंग से बचना होगा अचानक आपके जीवन में किसी ऐसे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है जिसके साथ आपकी संबंध काफी लंबे समय तक चले लेकिन ध्यान रहे मैं इस प्रेम संबंधों में किसी ही प्रकार का कमिटमेंट जल्दबाजी में ना करें. परिवार में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं पत्नी के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को नरम रखें आपका चिड़चिड़ा स्वभाव आज आपके संबंधों में दिक्कत कर सकता है लाइफ पार्टनर के साथ किसी मंदिर अथवा धर्म स्थान पर जाकर कुछ समय व्यतीत करें बच्चों की पढ़ाई एवं बेहतर भविष्य के लिए मिलकर साझा निर्णय कर सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम 

आज का उपाय : आज अपनी मां अथवा मां के समान किसी भी महिला से चांदी की कोई वस्तु अथवा सफेद रुमाल लेकर अपने पास रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com