Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपको अपनी इमेज को बेहतर बनाने के प्रयास करने चाहिए. लोगों के साथ आज आपके संबंध मजबूत होंगे. जीवन में सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपकी पहचान और इमेज डेवलप होगी. आपकी क्रिएटिविटी लोगों को काफी प्रभावित करेगी. कस्टमर के साथ आपके रिलेशन काफी बेहतर बनेंगे इससे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आज आपका फोकस अपने लक्ष्य की पूर्ति पर रहना चाहिए. आपके व्यापार में आज नए ग्राहकों से जुड़ना बेहतर होगा. आपके ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी होगी. साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में बड़ी डील प्राप्त हो सकती है. किसी महिला ग्राहक के द्वारा आपको बड़ा ऑर्डर दिया जा सकता है.
Finance / फाइनेंस: अन्य दिनों की तुलनात्मक आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हो सकती है आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी फाइनेंशियल मैटर में आज आपको काफी समझदारी से निर्णय लेने होंगे लॉन्ग टर्म निवेश और बचत से संबंधित योजनाओं में आपको लाभ की स्कीम मिल सकती है.किसी भी व्यक्ति से इनफ्लुएंस होकर कोई भी खर्च ना करें. आज आपकी इनकम के साथ खर्चों में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है. कंफर्ट से रिलेटेड या परिवार में सुख सुविधाओं पर आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति अपनापन और लगाव बढ़ेगा. आपकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक रहेगी. पार्टनर के साथ आज आपको क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. सिंगल जातकों के लिए आज नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. किसी भी रिश्ते में आज ईमानदारी और स्पष्टता काफी आवश्यक होगी. जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में मधुरता आएगी. एक दूसरे की फीलिंग्स को समझेंगे. घर में कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिल सकती है. आपसी प्यार और सहयोग की भावना वैवाहिक जीवन को मजबूत करेगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी.
आज का उपाय : आज दिन भर अपनी जेब में एक नीली रंग का रुमाल अपने साथ रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं