Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपके द्वारा लोगों से बातचीत करने का तरीका बेहतर होगा. आप किसी की स्थिति में निर्णय काफी जल्दी ले सकते हैं. नए लोगों के साथ जुड़ना आपके लिए लाभदायक रहेगा. आपका मन मल्टीटास्किंग की ओर आकर्षित होगा. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज आपकी बातचीत की तौर तरीके और स्मार्ट थिंकिंग से कैरियर में आपको लाभ प्राप्त होगा. आपके द्वारा दिए गए सुझाव लोगों को काफी महत्वपूर्ण लगेंगे. मीडिया, सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर प्रगतिदायक रहेगा. अपने लक्ष्य पर मजबूती के साथ ध्यान केंद्रित रखो. मल्टीटास्किंग की जगह एक ही जगह ऊर्जा केंद्रित करने से लाभ होगा. व्यवसाय में आपके द्वारा किए गए प्रचार से लाभ मिलेगा. नए लोग जुड़ सकते हैं. कोई बड़ी डील फाइनल करने से पहले उससे संबंधित कागजात पूरी तरह से पढ़ें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी इनकम बेहतर रहेगी. आय से संबंधित फैसलों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. सोर्स आफ इनकम बढ़ सकती हैं. पार्ट टाइम काम से आपको अतिरिक्त इनकम हो सकती है.अनावश्यक खर्चो को कंट्रोल करने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में आज योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन काफी शानदार है. छोटे-छोटे लाभ के अवसर भविष्य में आपकी आर्थिक बुनियाद को मजबूत करेंगे.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज बातचीत के दौरान आपका नेचर काफी डिप्लोमेटिक और समझदारी भरा रहेगा. बातचीत के लहजे से आपके प्रेम संबंध और अन्य लोगों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. छोटी-छोटी बातों में आज आप खुशियों के साथ आगे बढ़ेंगे. हंसी मजाक का नेचर लोगों को खुश करेगा. वैवाहिक जीवन में आज आपका कम्युनिकेशन आपकी खुशियों की पूंजी बनेगा. आपकी बातचीत से बेहतर भविष्य के निर्णय लिए जाएंगे. आपकी सहयोग से घर में माहौल खुशियों से भरा रहेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : आसमानी,
आज का उपाय : आज आप घर से निकलने से पहले हरे रंग के कोई भी कपड़े पहनकर बाहर निकलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं