विज्ञापन

25 August 2026 Numerology, Horoscope 3: बेहतर निर्णय से मिलेगी नई दिशा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और केतु की ऊर्जा के साथ आपके दिन को प्रभावित करेगी. आपके लिए पुराने किए गए कार्यों के मंथन का है. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

25 August 2026 Numerology, Horoscope 3: बेहतर निर्णय से मिलेगी नई दिशा, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मूलांक 03 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 3 / मूलांक 3: किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आपके द्वारा किसी बेहतर निर्णय के माध्यम से नई दिशा की ओर प्रयास किया जाएगा. आपके द्वारा दी गई सलाह से लोग लाभान्वित होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर:

कार्यस्थल पर आपकी बेहतर प्लानिंग और नॉलेज से महत्वपूर्ण डिसीजन में फायदा मिलेगा. ऑफिस में किसी जटिल समस्या का समाधान आपके द्वारा किया जा सकता है. आज वरिष्ठ अधिकारी आपकी सलाह और कार्य प्रणाली को महत्वता देंगे. एजुकेशन, कंसल्टेशन के बिजनेस में लाभ की स्थिति रहेगी. पुराने ग्राहकों से फिर से संपर्क लाभदायक रहेगा. नया बिजनेस और किसी प्रोडक्ट की लांचिंग के लिए आज का दिन बेहतर है.

Finance / फाइनेंस:

 आज आपकी आर्थिक स्थिति अन्य दिनों से काफी बेहतर रहेगी. किसी रुके हुए पुराने भुगतान में आज आपको प्रयासों से सफलता मिलेगी. सेविंग्स पर फोकस करना लाभदायक होगा. अधूरी जानकारी में इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी नजदीकी व्यक्ति की सलाह या प्रभाव में आकर निवेश घातक सिद्ध हो सकता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:

आज आपकी गंभीरता और समझदारी आपके रिश्तों में विवाद से बचा सकती है. अत्यधिक व्यस्तता पार्टनर के साथ आपकी दूरी बढ़ा सकती है. बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करे. पुरानी किसी बातचीत के कारण विवाद होने की संभावना है. व्यर्थ बातों में समय ख़राब ना करें. प्रेम संबंधों में कहीं बाहर घूमने का प्लान करें. 

Lucky Number / शुभ अंक: 4
Lucky Color / शुभ रंग: हल्का पीला 

आज का उपाय: 11 पीली सरसों के दानों को पीले कपड़े में रखकर, भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए किसी बहते जल में प्रवाहित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com