विज्ञापन

Numerology Prediction 9 : आज आपकी अतिरिक्त सक्रियता से करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे

आज के दिन का अंक है 4 है और मूलांक 9 जो मंगल और राहु की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज रहस्यमय तरीके से आपके करियर में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9 : आज आपकी अतिरिक्त सक्रियता से करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे
टीम के सदस्यों के साथ विवाद करने से बचें.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके थिंक प्रोसेस की मजबूती और निर्णय लेने की क्षमता आपको व्यवसाय और करियर में बड़ी सफलता दिला सकती है. आपके संबंधियों के द्वारा आपके कामों में रुकावट डालने का प्रयास होगा. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज किसी बेहतर प्रोजेक्ट में आपके नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है. गंभीर परिस्थितियों में आपके साहस और निर्णय लेने की क्षमता काफी अप्रत्याशित रहेगी. टीम के सदस्यों के साथ विवाद करने से बचें. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को फाइनल करने में आपकी भूमिका अधिक होगी. आपके द्वारा क्लाइंट्स के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी. आपके क्विक डिसीजन पॉवर से व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. दूरस्थ क्षेत्र से कोई बड़ा ऑर्डर आपको प्राप्त हो सकता है. 

Finance / फाइनेंस: आज आपको धनलाभ होने की संभावना है. आपके जीवन में अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक आपको शेयर बाजार से लाभ मिल सकता है. प्रॉपर्टी या इंशुरेंस एवं किसी भी काम से आपको मोटा कमीशन प्राप्त होगा. जल्दबाजी न करें पर सतर्कता बनाए रखें. कामों में लापरवाही से बड़ी डील हाथ से निकल सकती है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में आक्रामक ऊर्जा सक्रिय रहेगी. एक दूसरे के प्रति लगाव और ईमानदारी रहेगी साथ ही आपको बातचीत के दौरान ईगो और गुस्से पर कंट्रोल करना होगा.नई प्रेम कहानी या प्रेम संबंध में विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी.पत्नि के साथ आज बातचीत में नरमी रखें. आपके शब्द आपके रिश्तों में खटास पैदा कर सकते हैं. घर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में आपको आगे किया जाएगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर आज जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करेंगे.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग : पीला.

आज का उपाय : अपने वजन के दसवे हिस्से के बराबर टमाटर गए अथवा बंदरों को डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com