विज्ञापन

Numerology prediction 6:रिश्तों और व्यापार में रखें संतुलन,मल्टी टास्किंग और फ्लर्टी नेचर से हो सकती है दिक्कत

आज के दिन का अंक 4 और मूलांक 6 यानी शुक्र और राहु की ऊर्जा के साथ आज आपको अपने रिश्तों में संजीदगी रखनी होगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6:रिश्तों और व्यापार में रखें संतुलन,मल्टी टास्किंग और फ्लर्टी नेचर से हो सकती है दिक्कत
कोई नए काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपका आकर्षण काफी अधिक रहेगा लोगों के साथ आपका भावनात्मक जुड़ाव रहेगा साथ ही आप व्यवसाय में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपके कार्य करने की शैली, लोगों से बातचीत करने की क्षमता के साथ आपकी जिम्मेदारी से लोग काफी प्रभावित होंगे. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको सपोर्ट किया जाएगा. कोई नए काम की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. साथ ही मैनेजमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर है. व्यवसाय में आपकी अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी क्लाइंट्स को आपकी ओर आकर्षित करेगी. आपका बातचीत करने का तरीका आपके व्यवसाय में लाभ करेगा. पार्टनरशिप के व्यवसाय में एक दूसरे के साथ नीतियां स्पष्ट रखें.

Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंसियल कंडीशन में स्टेबिलिटी देखने को मिल सकती है. इनकम के साथ एक्सपेंडिचर पर आपको ध्यान देना होगा. घर की लग्जरियस और इंटीरियर डेकोरेशन पर आपका धन खर्च हो सकता है. रिश्तो को निभाने के लिए किसी बड़े धन खर्च की संभावना है. किसी जानकार व्यक्ति अथवा डीलिंग के लिए गिफ्ट आदि में आपका पैसा खर्च हो सकता है. निवेश के लिए आज का दिन बेहतर है. इन्वेस्टमेंट में शेयर बाजार से लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में लगाव और भावनात्मक जुड़ाव होने की संभावना है. जीवनसाथी और प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. अपनें दिल की बात आज खुलकर व्यक्त करें. पार्टनर से आपकी ज्यादा अपेक्षाएं आपको हर्ट कर सकती है. नई प्रेम कहानी आपकी शुरू हो सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ भविष्य से संबंधित योजनाओं पर विचार किया जा सकता है.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : हरा.

आज का उपाय : आज किसी महिला को सोलह श्रंगार की सामग्री दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulabnk 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com