विज्ञापन

Numerology prediction 5 : व्यवसाय में मिलेगी अप्रत्याशित सफलता, करियर में अचानक मिलेंगे प्रगति के अवसर

आज के दिन का अंक 4 और आपका मूलांक 5 है, यानि की आज बुध और राहु की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपके स्पष्ट वक्तव्य और तेज निर्णय से होगा व्यावसायिक लाभ. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology prediction 5 : व्यवसाय में मिलेगी अप्रत्याशित सफलता, करियर में अचानक मिलेंगे प्रगति के अवसर
किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन में आपको सफलता मिलेगी.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है.कोई बड़ी डील आपके दिन को बेहतरीन बना देगी. करियर में उन्नति के साथ आज आपको रिश्तों में संतुलन बनाना पड़ेगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आपकी बेहतर कम्युनिकेशन स्किल, और क्विक डिसीजन पावर से ऑफिस में आज आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करने का अवसर मिलेगा. किसी महत्वपूर्ण बैठक में आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन में आपको सफलता मिलेगी. किसी भी कार्य में अत्यधिक जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है. कोई भी निर्णय करने से पहले उसकी पूरी जानकारी करना आवश्यक होगा. व्यवसाय में आज ऑनलाइन और डिजिटल मार्केट, सेल्स सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए लाभ मिल सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर होगी. अचानक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.आपके द्वारा लिए गए तेज निर्णय से आपको अचानक बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते है. धन लाभ के लिए आप कई अन्य आइडिया पर काम कर सकते हैं. आज का दिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए बेहतर रहेगा किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी करें. आज शॉर्ट मनी से आपका दिन बन सकता है.व्यवसाय में आज तेजी आएगी.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एवं दांपत्य जीवन में बातचीत के माध्यम से एक दूसरे को समझने का प्रयास करें. एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें. बातचीत सरल और सहज शब्दों में करें. बातचीत के दौरान संयम रखें. सिंगल जातकों के लिए आज ऑनलाइन या किसी बिजनेस मीट के दौरान नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.अन्यथा बड़ा विवाद होने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में मजबूती आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : नीला.

आज का उपाय : आज भगवान श्री गणेश जी को 21 दूर्वा गांठ भोग स्वरुप अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com