विज्ञापन

23 August 2026 Numerology Horoscope 2 : अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा होगी, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

आज दिन का अंक है 5 और आपका मूलांक 2 है. आज चंद्रमा और बुध की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपको नए संबंध बनाने पर काम करना होगा एवं समझदारी से निर्णय लेना होगा.

23 August 2026 Numerology Horoscope 2 : अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा होगी, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर
23 August 2026 Numerology Horoscope 2
NDTV

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपके विचार और इनट्यूशन पावर भविष्य से संबंध बेहतर योजनाओं को कैच करेंगी. किसी व्यक्ति के दिल में छिपी बात को आप आसानी से पहचान सकेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : नौकरी एवं व्यवसाय में आपकी कम्युनिकेशन काफी बेहतर रहेगी. आपके द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका शांत तरीके से निभाई जाएगी. आपके द्वारा बेहतर तारीके से कार्य किया जाएगा. अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जा सकती है. किसी उच्च अधिकारी के साथ समन्वय की स्थिति बनेगी. आपके द्वारा बातचीत के माध्यम से ऑनलाइन और डिजिटल मार्केट एवं कम्यूनिकेशन से रिलेटेड लोगों को लाभ की स्थिति बनेगी. साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ नीतियों को स्पष्ट रखें.

Finance / फाइनेंस: आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से काफी बेहतर होने की संभावना है. इनकम के सोर्सेस बढ़ाने पर आपके विचार गंभीर रहेंगे. किसी सरकारी योजना में फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. मूड स्विंग्स और रिश्तो में प्रभाव जमाने की वजह से आज ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. अचानक से आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. किसी भी व्यक्ति के दबाव में आकर कोई इंवेस्टमेंट ना करें. रिस्क लेकर किया गया निवेश हानिकारक रह सकता है. बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले एक्सपर्ट से सलाह लें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में बेहतर कम्युनिकेशन की वजह से नजदीकियां बढ़ेंगी. आपकी भावनाओं को शब्दों में पार्टनर के साथ व्यक्त करें. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. ओवर थिंकिंग की वजह से रिश्तो में तनाव हो सकता है. अनमैरिड लोगों के विवाह की बातचीत अचानक शुरू हो सकती है. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. अपने सुख दुख की बात पार्टनर के साथ करें. पार्टनर की भावनाओं को सम्मान दें.

Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा 

आज का उपाय : आज रात्रि काल में चांदी के सिक्के अथवा चांदी की किसी भी चीज को शुद्ध जल से धोकर पूजा स्थान में रखें एवं उस पर रोली एवं अक्षत अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Mulank 2 Rashifal, Mulank 2 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com