विज्ञापन

23 August 2026 Numerology Horoscope 1 : नए लोग और नई स्ट्रेटजी के साथ काम करना रहेगा लाभदायक

आज दिन का अंक 5 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और बुध की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित रहेगा. आज आपके नेतृत्व और कम्युनिकेशन पावर में मजबूती रहेगी. नए-नए अवसर आपके करियर और व्यक्तिगत जीवन को मजबूत करेंगे.

23 August 2026 Numerology Horoscope 1 : नए लोग और नई स्ट्रेटजी के साथ काम करना रहेगा लाभदायक
23 August 2026 Numerology Horoscope 1
NDTV

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज का दिन किसी चीज की नई शुरुआत के लिए बेहतर रहेगा. आपकी मुलाकात किसी बेहतर व्यक्ति के साथ हो सकती है. आज सिचुएशन काफी तेजी से बदलेंगी. आपको डिप्लोमेटिक रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : बिजनेस और जॉब दोनों ही क्षेत्र में आज के दिन आपकी कम्युनिकेशन और आकर्षण से नए लोगों के साथ संबंध फायदेमंद रहेंगे. आपकी लीडरशिप और डिसीजन मेकिंग पावर कई लाभकारी अवसर देगी. व्यवसाय में ग्राहकों के साथ किसी बड़े ऑर्डर पर डील फाइनल हो सकती है. सेल्स,डिजिटल मार्केट,कम्युनिकेशन,मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. नई स्ट्रेटजी के साथ काम करना ज्यादा लाभदायक रहेगा.

Finance / फाइनेंस : आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रह सकती है. इनकम के नए सोर्सेस बढ़ेंगे. किसी योजना में फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है. आज घर के सदस्यों के द्वारा अचानक खरीदारी और किसी ट्रैवल पर धन खर्च होने की संभावना है. इन्वेस्टमेंट में एक्साइटमेंट के साथ किया गया निवेश लाभकारी होगा. किसी को प्रभावित करने या कहने से इन्वेस्टमेंट ना करें.


Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपके प्रेम संबंध काफी महत्वपूर्ण और मजबूत होंगे. आपकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक होगी. पार्टनर के साथ बातचीत में आपका कॉन्फिडेंस हाई लेवल का होगा. रिश्तो में किसी भी प्रकार की जिद ना करें. अनमैरिड लोगों को विवाह से संबंध बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है. जीवन साथी के साथ ओपन कम्युनिकेशन के माध्यम से पुराने विवाद और गलतफहमियां दूर होगी. बातचीत के दौरान भाषा पर नियंत्रण बनाकर रखें. जल्दबाजी में किसी भी व्यक्ति को गलत जवाब ना दे.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky  Color / शुभ रंग : नारंगी 
 
आज का उपाय :
घर के मुख्य द्वार पर हल्दी से एक सूर्य का चिन्ह बनाकर ताम्रपत्र से उसे जल और गुड़,लाल फूल अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com