Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर काफी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह रहेगा.किसी भी कार्य को आसानी से और मन के साथ पूरे करने का प्रयास करेंगे. आज किसी कार्य में सफलता से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आप बेहतर नेतृत्व क्षमता के साथ किसी प्रोजेक्ट को लीड करेंगे. आपके द्वारा ईमानदारी और जिम्मेदारी से किए जा रहे कार्य अधिकारियों को प्रभावित करेंगे.नई नौकरी का प्रयास सफल होगा. इंटरव्यू में आपको कामयाबी मिलेगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.ऑफिस में आपकी जिम्मेदारिययों में बढ़ोतरी होने की संभावना है.व्यवसाय में आपको आज के आपके प्रयासों से बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है. पुराने संपर्कों से आज कोई बड़ी डील बन सकती है. व्यवसाय का विस्तार करने के लिए आज बेहतर दिन है. कोई भी निर्णय सोच समझकर करें.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग हो सकती है. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से रिलेटेड बड़ा धन लाभ होगा. कमीशन के रूप में अतिरिक्त इनकम आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी. आज आवेश एवं भावनाओं में आकर धन खर्च करने से बचें. बचत पर ध्यान केंद्रित करें.प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में आज इन्वेस्टमेंट से बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकते हैं.किसी भी बड़ी डील में पूरी जानकारी के पश्चात ही निवेश करें. किसी प्रॉपर्टी एडवाइजर से बातचीत के बाद ही निवेश करें.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका प्रेम संबंधों में मजबूती होगी. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें. अन्यथा गलतफहमी की वजह से विवाद हो सकता है. वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे के प्रति नजदीकियां रहेंगी.पार्टनर की भावनाओं और समस्याओं को समझने का प्रयास करें. आज किसी सेलिब्रिटी टाइप व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध बन सकते हैं.छोटे भाई बहनों की मदद और परिवार में आपके द्वारा किसी पुराने विवाद को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा. समाज में मान सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. शारीरिक थकान हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : केसरिया
आज का उपाय : हनुमान जी के समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा एवं बजरंग बाण का पाठ करें. उन्हें मीठे पान का भोग अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं