Personality Number 3 / मूलांक 3: किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपको अपनी प्रतिभा लोगों के सामने रखने का मौका मिलेगा. आपके विचार और सलाह से लोग लाभान्वित होंगे आपके बेहतर मार्गदर्शन में लाभ की स्थिति बनेगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर: आपकी नॉलेज और गाइडेन्स से ऑफिस में लोगों को होगा लाभ. आपकी अनुभव और कार्य क्षमता एवं क्वालिफिकेशन की वजह से आपको मैनेजमेंट अथवा लीडरशिपका मौका मिल सकता है. अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपके लिए किसी अवसर से कम नहीं होगी. प्राप्त मौके पर अपने हुनर का प्रदर्शन करें. ऑफिस के उच्च अधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा. किसी नौकरी के एग्जाम अथवा कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला हो सकता है. आपका आत्मविश्वास आपके लिए लाभदायक रहेगा. व्यावसायिक मामलों में क्विक प्रॉफिट की जगह स्थायित्व पर जोर दें. अचानक धन लाभ हो सकता है. फाइनेंशियल मैनेजमेंट और सोर्स आफ इनकम बढ़ाने का प्रयास करें. अनावश्यक खर्च और अति आत्मविश्वास से बचें.
Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति हो सकती है मजबूत. अचानक बड़ी डील से होगा फायदा. आपके द्वारा पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से लाभ का संकेत है. आर्थिक स्थिति को स्थाई तौर पर मजबूत करने का प्रयास करें. फ्यूचर के लिए सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें. इनकम को और बेहतर करने के लिए नए-नए आइडिया पर काम कर सकते हैं. अननेसेसरी एक्सपेंस को कंट्रोल करना होगा. किसी भी प्रकार के फाइनेंशियल कमिटमेंट या डिसीजन से पहले अच्छी तरह जांच कर ले.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन: प्रेम संबंधों में बढ़ेगी एकदूसरे के प्रति सम्मान की भावना. आपसी संबंधों में पॉजिटिविटी देखने को मिलेगी. कम्युनिकेशन के माध्यम से रिश्ते और बेहतर होंगे. जीवनसाथी या प्रेम संबंधों में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. आज आप अपने दिल की बात स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं. किसी भी प्रकार के मतभेद और गलतफहमी बातचीत से खत्म हो सकती है. पार्टनर की भावनाओं का मजाक भारी पड़ सकता है. आज का दिन वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति संकल्पित और विश्वास की कसौटी पर खरा उतरने का है. अपने सुरक्षित भविष्य की योजनाओं पर बैठकर बातचीत करें. परिवार में किसी अहम मुद्दे को लेकर आपका रोल काफी महत्वपूर्ण रहेगा. पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : चने की दाल पानी में दो घंटा भिगोकर उसे किसी गाय या सांड को खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं