Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आपका व्यक्तित्व काफी शानदार रहेगा. गजब की आकर्षण शक्ति रहेगी. किसी भी मामले में आपके हस्तक्षेप से समाधान आसानी से निकलेगा. आज आप काफी स्ट्रांग और फास्ट डिसीजन ले सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संरक्षण में आज अधिक मेहनत और बेहतर नेतृत्व से आपको अथॉरिटी के लोगों को प्रभावित करने का मौका मिलेगा. आपकी कार्यप्रणाली आपके करियर में आगे बढ़ाने के लिए बेहतर अवसर देगी. प्रमोशन या कोई बेहतर, अतिरिक्त जिम्मेदारी आपके औरे को बढ़ाने में मदद करेगी. उच्च अधिकारियों के साथ कम्युनिकेशन करते समय अपनी प्रतिभा को आगे रखकर बात करें. नया व्यवसाय या नई नौकरी से संबंधित दिन आज बेहतर है. नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. ओवर कॉन्फिडेंस और अहंकार से आज आपको बचकर रहना होगा. अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ व्यवहार बेहतर रखें. आज के दिन की ऊर्जा आपको अपनी क्षमताओं को दिखाने का पूरा अवसर देगी. नई रणनीति के साथ व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति हो सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी वित्तीय स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है. सोर्स आफ इनकम बढ़ सकते हैं. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. सामाजिक दिखावे या प्रभाव जमाने के लिए खरीदारी और खर्च आपके धन को नष्ट करेंगे. आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, इसलिए बजट प्लान और फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान रखें. कोई पुराना पेमेंट आज आपको मिल सकता है. इन्वेस्टमेंट करने से पहले अपने साथियों की सलाह और प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी अवश्य करें. किसी सरकारी विभाग या अथॉरिटी में अटका हुआ पैसा रिलीज हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी नजदीकी और समझदारी बढ़ेगी आपका व्यक्तित्व पार्टनर को आपके प्रति काफी आकर्षित करेगा. रिश्तो में बातचीत के दौरान जिद या ईगो जैसी बातें ना करें. पुराने विवादों में आज आपके हस्तक्षेप से सुलह हो सकती है. पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. अपने दिल की बात को आज पार्टनर के साथ खुलकर कहें. मैरिड लाइफ में आज जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग और सम्मान मिलेगा. जीवनसाथी की फिलिंग्स को समझने से आपके संबंधों में नजदीकी आएगी. छोटे-छोटे पारिवारिक मसलों को आपस में बैठकर गंभीरता और संयम के साथ सुलझाने का प्रयास करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी
आज का उपाय : गुड़ और ताम्बे का दान करें, पिता अथवा पिता समान किसी व्यक्ति के पैर छूकर आशीर्वाद लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं